
Ashadha Gupt Navratri 2025: आषाढ़ माह के गुप्त नवरात्र आज से शुरू? जानें पूजन विधि और दिव्य उपाय
AajTak
Ashadha Gupt Navratri 2025: इस साल आषाढ़ मास की प्रतिपदा तिथि 25 जून को शाम 04:00 बजे से लेकर 26 जून को दोपहर 01:24 बजे तक रहेगी. उदिया तिथि के अनुसार, गुप्त नवरात्र की शुरुआत 26 जून को होगी और 4 जुलाई को इसका समापन होगा.
हिंदू धर्म में नवरात्र का विशेष महत्व बताया गया है. नवरात्र में देवी मां के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. हर वर्ष चार बार नवरात्र आते हैं. दो प्रमुख नवरात्र होते हैं, शारदीय और चैत्र और दो अन्य गुप्त नवरात्र आते हैं. गुप्त नवरात्र तंत्र मंत्र की साधना में लीन रहने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण माने जाते है. माना जाता है कि इस समय की गई पूजा से सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं और सुख, समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है. आज से आषाढ़ माह के गुप्त नवरात्र शुरू हो रहे हैं.
कब है आषाढ़ गुप्त नवरात्र 2025?
इस साल आषाढ़ मास की प्रतिपदा तिथि 25 जून को शाम 04:00 बजे से लेकर 26 जून को दोपहर 01:24 बजे तक रहेगी. उदिया तिथि के अनुसार, गुप्त नवरात्र की शुरुआत 26 जून को होगी और 4 जुलाई को इसका समापन होगा.
पूजन विधि
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके नवरात्र के पूजन की सामग्री को एकत्रित करें. इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को लाल रंग के वस्त्र में सजाएं और मिट्टी के बर्तन में जौ के बीज बोएं. अब विधिपूर्वक शुभ मुहूर्त में कलश को स्थापित करें. कलश को गंगाजल से भरें. उसके मुख पर आम की पत्तियां लगाएं और उस पर एक नारियल रखे दें. फिर कलश को लाल कपड़े से लपेटें और कलावा के बांधें. फूल, कपूर, अगरबत्ती और दीपक के साथ पूजन शुरू करें और अंत में माता की आरती जरूर करें.
गुप्त नवरात्र में रखें इन बातों का ध्यान

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











