
Ashadh Maas 2023: शुरू होने जा रहा है आज से आषाढ़ मास, इस माह में इन खास बातों का रखें ख्याल
AajTak
Ashadh Maas 2023: आषाढ़ मास को हिंदू कैलेंडर के अनुसार चौथा मास माना गया है. इस बार आषाढ़ मास 05 जून आज से शुरू हो रहा है और यह 04 जुलाई तक रहेगा. ये महीना तीर्थ यात्रा करने के लिए सबसे शुभ माना जाता है. साथ ही इस माह में दान करना सबसे शुभ माना जाता है.
Ashadh Maas 2023: हिंदू पंचांग का चौथा महीना आषाढ़ है. हिंदू धर्म के अनुसार, ये महीना पूजा-पाठ के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस महीने से वर्षा ऋतु का आगमन होता है. मौसम में बदलाव होने की वजह से इस महीने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सचेत रहने की जरूरत होती है. इस बार आषाढ़ मास 05 जून यानी आज से 04 जुलाई तक रहेगा. 04 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो जाएगा. आषाढ़ के महीने में देवशयनी एकादशी आती है. इस एकादशी के आने के बाद भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं. इस महीने में भगवान विष्णु की खास पूजा-अर्चना की जाती है.
आषाढ़ माह धार्मिक महत्व
1. आषाढ़ का महीना भगवान विष्णु का महीना होता है. इस दौरान श्रीहरि की पूजा-अर्चना करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है. 2. आषाढ़ माह में आने वाली योगिनी एकादशी का व्रत करने से 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्य फल प्राप्त होता है. 3. आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी आती है. इस दिन से भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं जिसके बाद से 4 महीनों तक सभी मांगलिक कार्य रुक जाते हैं.4. आषाढ़ माह में ही गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है. इस दिन गुरुजनों की पूजा की जाती है. 5. आषाढ़ माह में श्रीहरि के साथ ही भगवान शिव की पूजा को भी काफी शुभ माना जाता है. इस माह में आने वाले प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है.
आषाढ़ मास में क्या करें
आषाढ़ के महीने को वर्षा ऋतु का महीना भी कहा जाता है. इस मौसम में संक्रमण का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसे में इस दौरान पौष्टिक और संतुलित आहार लें.
आषाढ़ माह में खान-पान की इन चीजों का रखें ध्यान

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










