
Ashadh Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या है आज, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Ashadh Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या 25 जून यानी आज ही मनाई जा रही है. आषाढ़ माह की अमावस्या को हलहारिणी अमावस्या के नाम से जाना जाता है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान के बाद पितरों का तर्पण और दान-पुण्य करने की परंपरा है.
Ashadh Amavasya 2025: आषाढ़ माह की अमावस्या को हलहारिणी अमावस्या के नाम से जाना जाता है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान के बाद पितरों का तर्पण और दान-पुण्य करने की परंपरा है. साथ ही, किसान इस दिन हल और कृषि उपकरणों की पूजा करते हैं. आज 25 जून को यह अमावस्या मनाई जा रही है.
आषाढ़ अमावस्या शुभ मुहूर्त (Ashadha Amavasya 2025 Shubh Muhurat)
आषाढ़ मास की अमावस्या तिथि 24 जून यानी कल शाम 6 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 25 जून को आज सुबह 4 बजे हो चुका है. उदयातिथि के अनुसार, आषाढ़ अमावस्या 25 जून यानी आज ही मनाई जा रही है.
स्नान दान का मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 5 मिनट से लेकर सुबह 4 बजकर 45 मिनट तक था.
आषाढ़ अमावस्या पर कैसे करें पूजन (Ashadha Amavasya Pujan Vidhi)
ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और आषाढ़ अमावस्या पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है. यदि गंगा स्नान संभव न हो तो घर पर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें. इसके बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दें और भगवान शिव तथा माता पार्वती की पूजा करें. इस दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान अवश्य करें और पितरों की शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध कर्म करें.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










