
Aryan khan Drugs Case : NCB पर लगे आरोपों की जांच पूरी, 3 अधिकारी दिल्ली तलब
AajTak
Aryan Khan Drugs Case Investigation: आर्यन खान ड्रग्स जांच केस में विजिलेंस टीम के हेड एनआर ज्ञानेश्वर सिंह कर रहे है जो करीब तीन बार मुंबई जाकर खुद तमाम लोगो के बयान दर्ज कर चुके है.
आर्यन खान ड्रग्स केस (Aryan khan Drugs Case) में एनसीबी पर लगे करप्शन के आरोपों की विजिलेंस जांच लगभग पूरी हो गई है. जांच के आखिरी चरण में एनसीबी के तीन अधिकारियों को एनसीबी विजिलेंस टीम ने पूछताछ के लिए दिल्ली तलब किया है. दिल्ली में इस मामले में तत्कालीन जांच अधिकारी आशीष रंजन प्रसाद, वीवी सिंह और समीर वानखेड़े से आखिरी दौर की पूछताछ बारी-बारी की जाएगी. आशीष रंजन को शुक्रवार (11 फरवरी) को दिल्ली मे विजिलेंस जांच का सामना करना है. ये उनसे तीसरी बार की पूछताछ है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









