
Army Recruitment: सेना में सवा लाख पद खाली, भर्ती के लिए सड़कों पर उतरे युवा, उम्र खत्म होने का खतरा
AajTak
Army Recruitment: केंद्र सरकार की तरफ से 10 दिसंबर 2021 को लोकसभा में दिए गए जवाब में कहा गया है कि फिलहाल सेना में सवा लाख पद खाली हैं जिसमें 85 फीसदी केवल आर्मी में हैं. पिछले दो साल से सेना भर्ती की रैली हुई नहीं है.
Army Recruitment: देश में बेरोज़गारी की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है और नौकरियों के मौके कम होते जा रहे हैं. सबसे ज़्यादा नौकरियां देने वाली सेना में तो सवा लाख पद खाली हैं. दो सालों से सेना में जाने की तैयारी कर रहे युवा अपनी आयु निकलते देख अब सड़कों पर प्रदर्शन करने लगे हैं. सेना में खाली पदों की संख्या में 14 फीसदी का इजाफा हुआ है. उधर सरकार कह रही है कि कोरोना की वजह से भर्ती रैलियां स्थगित हैं.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









