
Army Day: 'भारत के धैर्य को परखने की गलती न करें', जनरल नरवणे की चीन को चेतावनी
AajTak
आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे आर्मी डे परेड को संबोधित करने पहुंचे थे. इस दौरान आर्मी चीफ ने चीन के साथ विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि सेना के लिए पिछला साल काफी चुनौतीपूर्ण रहा है. उन्होने कहा, स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारत और चीन के बीच 14 राउंड की बातचीत पूरी हो चुकी है.
भारतीय आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे ने एक बार फिर चीन को चेतावनी दी है. उन्होंने पूर्वी लद्दाख में भारत चीन विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि हमारा धैर्य हमारा आत्मविश्वास है, लेकिन किसी को भी इसे परखने की गलती नहीं करनी चाहिए. इतना ही नहीं जनरल नरवणे ने कहा, भारतीय सेना का संदेश साफ है कि LAC पर एक-तरफा यथास्थिति को किसी कीमत पर बदलने नहीं दिया जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










