
Aprilia Tuono 457: इटैलियन कंपनी ने भारत में लॉन्च की अपनी सबसे सस्ती बाइक, कीमत है इतनी
AajTak
Aprilia Tuono 457 कंपनी की तरफ से भारतीय बाजार में पेश की जाने वाली सबसे सस्ती बाइक है. हालांकि ये मोटरसाइकिल काफी कुछ अपने सिब्लिंग मॉडल RS 457 से शेयर करता है, लेकिन इसकी कीमत RS 457 के मुकाबले तकरीबन 25,000 रुपये कम है.
इटैलियन दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी अप्रिलिया ने भारत में अपने पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए नई मोटरसाइकिल टुओनो 457 (Tuono 457) को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च किया है. भारतीय बाजार में ये अप्रिलिया की सबसे सस्ती बाइक है और इसकी शुरुआती कीमत 3.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है. इसकी कीमत अपने सिब्लिंग मॉडल RS 457 से 25,000 रुपये कम है.
कुछ महीनों पहले इस मोटरसाइकिल को इटली मिलान में आयोजित EICMA मोटर शो में दुनिया के सामने पेश किया गया था. अब इस बाइक को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी का कहना है कि ये एक स्पोर्ट-नेक्ड मोटरसाइकिल है जो युवाओं को बेहद पसंद आएगी. इसमें कुछ मैकेनिकिल बदलाव किए गए हैं जो इसे RS 457 से अलग बनाते हैं.
पावर और परफॉर्मेंस:
Aprilia Tuono 457 में कंपनी ने 457 सीसी की क्षमता का पैरेलल-ट्विन इंजन इस्तेमाल किया है, जो 47.6hp की पावर और 43.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इसके अलावा बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर ऑप्शनल एक्सेसरीज के रूप में भी उपलब्ध है. टुओनो 457 का फ्रेम, सस्पेंशन, ब्रेक और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपानेंट्स इत्यादि RS के साथ साझा किए गए हैं.
Tuono अपने सिब्लिंग मॉडलों से बिल्कुल अलग है. इसका लुक काफी बेहतद है. इसमें दो शार्प डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ एक छोटी नई एलईडी हेडलाइट भी दी गई है. इस बाइक में 12.7 लीटर की क्षमता का फ्यूल टैंक दिया गया है जो सिब्लिंग मॉडल से थोड़ा छोटा है. RS 457 में कंपनी ने 13 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है. हालांकि, दोनों मोटरसाइकिलों का वजन 175 किलोग्राम ही है.
टुओनो 457 में गियरिंग भी थोड़ी छोटी दी गई है. ये बाइक दो कलर ऑप्शन (रेड/ब्लैक और व्हाइट/ग्रे) में आती है. कंपनी का कहना है कि इसकी आधिकारिक बुकिंग शुरू कर दी गई है. जिसे अधिकृत डीलरशिप और ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से बुक किया जा सकता है. इसकी डिलीवरी मार्च से शुरू होने की उम्मीद है. बाजार में इसका मुकाबला यामाहा एमटी, केटीएम 390 ड्यूक जैसे मॉडलों से है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










