
Apple Watch Series 7 की बिक्री भारत में शुरू, जानें कीमत-ऑफर
AajTak
Apple Watch Series 7 की बिक्री भारत में आज यानी 15 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है. नई ऐपल वॉच को पिछले महीने iPhone 13 सीरीज के साथ लॉन्च किया गया था. इसे 41mm और 45mm साइज ऑप्शन्स में पेश किया गया है.
Apple Watch Series 7 की बिक्री भारत में आज यानी 15 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है. नई ऐपल वॉच को पिछले महीने iPhone 13 सीरीज के साथ लॉन्च किया गया था. इसे 41mm और 45mm साइज ऑप्शन्स में पेश किया गया है. आइए जानते हैं वॉच की कीमत और बाकी डिटेल.
Apple Watch Series 7 के GPS + एल्युमिनियम केस + 41mm वेरिएंट की कीमत 41,900 रुपये रखी गई है. वहीं, GPS + Cellular + एल्युमिनियम केस + 41mm वेरिएंट की कीमत 50,900 रुपये रखी गई है. इसी तरह GPS + 45mm वेरिएंट की कीमत 44,900 रुपये और GPS + Cellular + 45mm वेरिएंट की कीमत 53,900 रुपये तय की गई है.
इसी तरह Apple Watch Series 7 के स्टेनलेस स्टील केस में स्पोर्ट बैंड की शुरुआती कीमत 69,900 रुपये और स्टेनलेस स्टील केस में मिलानी लूप स्ट्रैप की शुरुआती कीमत 73,900 रुपये रखी गई है. वहीं, ग्राहक Apple Watch Series 7 को टाइटेनियम केस में लेदर लिंक स्ट्रैप के साथ 83,900 रुपये में खरीद पाएंगे. ये जानकारियां ऐपल इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर दी गईं हैं.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











