
Apple iPhone 12 का कॉपी है Nothing Phone 1? डिजाइन पर ट्रोल कर रहे लोग
AajTak
Nothing Phone 1 का डिजाइन सामने आ गया है. कंपनी ने इसमें ट्रांसपैरेंट रियर पैनल दिया है. हालांकि, इसका डिजाइन कुछ-कुछ iPhone 12 जैसा लगा रहा है. इसे लेकर ट्विटर पर यूजर्स फोन को ट्रोल कर रहे हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
एंड्रॉयड स्मार्टफोन मार्केट में Nothing Phone 1 की एंट्री होने वाली है. कंपनी ने इस फोन के रियर पैनल की फोटो रिलीज कर दी है. स्मार्टफोन बाजार के Nothing भले ही नई कंपनी हो, लेकिन इसके प्रमुख यानी Carl Pei के लिए ये इंस्डस्ट्री पुरानी है.
कार्ल इससे पहले वनप्लस को लेकर आए थे और उसे इंडस्ट्री में एक प्रीमियम ब्रांड भी बनाया है. हालांकि, अब कार्ल वनप्लस के साथ नहीं हैं और अपना नया ब्रांड लेकर आ रहे हैं. ऐसे में उनकी तैयारी इस Nothing Phone को एंड्रॉयड का आईफोन बनाने की है.
कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Nothing Phone 1 का रियर लुक जारी कर दी है. कुछ लोग इसकी तुलना आईफोन से कर रहे हैं, तो कुछ इसे iPhone 12 की कॉपी बता रहे हैं.
इसे नकल बताने की वजह इसका डिजाइन है. दरअसल, iPhone 12 का रियर कैमरा डिजाइन और वायरलेस चार्जिंग पैनल का डिजाइन वैसा ही है, जैसा Nothing Phone 1 का डिजाइन है.
इसी वजह से यूजर्स इस फोन को सोशल मीडिया पर Apple iPhone की कॉपी बता रहे हैं. दोनों फोन रियर डिजाइन के मामले में थोड़े बहुत एक जैसे हैं. इसकी वजह कैमरा सेटअप और वायरलेस चार्जिंग है. फ्रंट से दोनों का डिजाइन बिलकुल अलग होगा.
स्मार्टफोन में 6.55-inch का FHD+ OLED पैनल मिलेगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. फोन में 50MP का OIS सपोर्ट वाला मेन लेंस मिलेगा. Nothing Phone 1 में एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Nothing OS मिल सकता है. डिवाइस को पावर देने के लिए 4500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 45W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










