
Apple, Google सुनते हैं आपके बेडरूम तक की बातें, ऑफ कर दें ये सेटिंग, बहुत आसान है तरीका
AajTak
How to stop phone listening to you: क्या गूगल और ऐपल हर वक्त आपकी बातें सुनते रहते हैं? जी हां, जब आप फोन या इनके दूसरे डिवाइसेस यूज नहीं भी करते हैं, तब भी ये आपकी बातें सुनते हैं. आप बहुत ही आसानी से एक सेटिंग को ऑफ करके इससे बच सकते हैं. आइए जानते हैं इससे बचने का आसान तरीका.
Internet की इस दुनिया में कुछ कंपनियां ऐसी हैं, जो हर वक्त हमारी बातें सुन रही हैं. बात चाहे स्मार्टफोन की करें या फिर दूसरे स्मार्ट डिवाइसेस की, हम इन्हें कई तरह की परमिशन देते हैं. कैमरे से लेकर माइक तक की परमिशन देते वक्त हम ये नहीं सोचते हैं कि डिवाइस इनका इस्तेमाल कब-कब करेगा.
मसलन गूगल वॉयस असिस्टेंट के लिए यूजर्स को माइक्रोफोन की परमिशन देनी होती है. इससे गूगल हमारे कमांड्स को सुनकर काम करता है. इसी तरह से आप स्मार्टफोन्स में वॉयस टू स्पीच फीचर यूज करने के लिए भी माइक्रोफोन की परमिशन देते हैं. लेकिन क्या इस फीचर को यूज करने के बाद परमिशन को रिमूव करते हैं.
वॉयस कमांड पर काम करने वाले ऑल्वेज ऑन डिवाइसेस के साथ एक बड़ी समस्या होती है. ये डिवाइस माइक्रोफोन का इस्तेमाल हमारी बातों को सुनने के लिए करते हैं. जैसे Alexa तब ही काम करता है, जब आप उसका नाम लेकर उसे कोई कमांड देते हैं. इसका ये भी मतलब है कि ये डिवाइस हमारी सभी बातों को सुनता है.
कई बार फेसबुक आपसे माइक्रोफोन का एक्सेस मांगता है. ऐप वीडियो चैटिंग और टेक्स्ट टू स्पीच के लिए माइक्रोफोन का एक्सेस मांगता है. आप इसकी परमिशन को अलाउ करने से पहले कभी सोचते नहीं होंगे, ये आपकी पर्सनल बातों को भी सुन सकता है. आइए जानते हैं आप किस तरह से फेसबुक को दी गई इस परमिशन को रिमूव कर सकते हैं.
अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं, तो आपको फोन की सेटिंग में जाना होगा. यहां आपको सिक्योरिटी और प्राइवेसी के ऑप्शन पर जाना होगा. यहां आपको प्राइवेसी का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करना होगा.
आपको माइक्रोफोन, कैमरा और दूसरे सेंसर की डिटेल्स मिलेगी. यहां से आप जान सकते हैं कि किस ऐप को कौन सी परमिशन दी गई है. साथ ही आप माइक्रोफोन या किसी दूसरे सेंसर की परमिशन को किसी ऐप के लिए ब्लॉक या रिमूव कर सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










