
Apple Event शुरू होने से कुछ देर पहले ही सस्ते iPhone की कई जानकारियां ऑनलाइन लीक, जानें संभावित कीमत
AajTak
Apple 'Peek Performance' Event के शुरू होने से कुछ समय पहले ही अफोर्डेबल iPhone SE 2022 की कई जानकारी लीक हो गई है. जानिए क्या रहने वाला है इसमें खास.
Apple 'Peek Performance' Event कुछ ही देर में शुरू होने वाला है. इसमें Apple अपने अफोर्डेबल iPhone SE 2022 को भी लॉन्च करेगा. इसके अलावा Peek Performance Event में नए iPad और Mac को भी लॉन्च किया जाएगा.
इस इवेंट का लाइव अपडेट्स आप हमारी वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं. लॉन्च से जुड़ी हर जानकारी रियल टाइम आसान शब्दों में आप तक पहुंचाएंगे. क्या खास है फोन क्या नहीं है इस बारे तमाम जानकारियां भी आप यहां पढ़ पाएंगे.
Apple 'Peek Performance' Event शुरू होने में कुछ ही समय का इंतजार बचा हुआ है. लेकिन, इवेंट शुरू होने से पहले iPhone SE 2022 को लेकर नई लीक्स सामने आई है. इसमें कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं.
टिपस्टर लैंज़ुक ने बताया है कि iPhone SE 2022 में A15 Bionic Chip का यूज किया जाएगा. ये चिपसेट फिलहाल iPhone 13 सीरीज में यूज किया गया है. उन्होंने ये भी जानकारी दी है कि इसका कैमरा पिछले वर्जन के मुकाबले ज्यादा बेहतर होगा.
इसको लेकर Bloomberg पहले भी रिपोर्ट कर चुका है. टिप्सटर ने बताया है कि इस नए आईफोन में मॉडल की बैटरी भी बड़ी साइज में है. बैटरी को लेकर ये भी जानकारी दी गई है कि ये फोन MagSafe Charging सपोर्ट के साथ आ सकता है.
इस स्मार्टफोन में सिरेमिक शील्ड ग्लास का भी यूज किया जाएगा जिसे कंपनी ने iPhone 12 के साथ पेश किया था. ये फोन के गिरने पर उसे सेफ रखता है. टिप्स्टर के अनुसार इस फोन में 4GB रैम का सपोर्ट दिया जा सकता है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







