
Apple Days सेल में iPhone 12 सीरीज सहित इन प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट
AajTak
ई-कॉमर्स वेबसाइट पर इन दिनों Apple Days सेल चल रही है. ऐपल के प्रोडक्ट्स खरीदना चाहते हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है.
ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India पर Apple Days सेल चल रहा है. ऐमेजॉन की इस सेल में ऐपल के प्रोडक्ट्स पर कई ऑफर्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. Apple Days सेल ऐमेजॉन पर 17 फरवरी तक चलेगा. AmazonIndia से Apple iPad Mini खरीदने पर 6,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. iPad Mini के साथ HDFC बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से लेने पर 3,000 रुपये की एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. Amazon ने घोषणा की है कि चार्जिंग केस के साथ AirPods पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसे अब 12,490 रुपये में खरीदा जा सकता है. यहां हम आपको ऐमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध iPhones के बेस्ट डील्स के बारे में बता रहे है. iPhone 11 Pro Max
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









