
Apple प्रोडक्ट्स खरीदने का सही समय! सेल में मिल रहा है भारी डिस्काउंट
AajTak
Amazon पर एक बार फिर Apple डेज सेल का आयोजन किया गया है. ये लाइव है और 17 मार्च तक जारी रहेगी. इस दौरान ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ऐपल के iPhone 12 mini, MacBook Pro, iPad Pro और iPhone 11 समेत ढेरों प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स दिए जा रहे हैं.
Amazon पर एक बार फिर Apple डेज सेल का आयोजन किया गया है. ये लाइव है और 17 मार्च तक जारी रहेगी. इस दौरान ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ऐपल के iPhone 12 mini, MacBook Pro, iPad Pro और iPhone 11 समेत ढेरों प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स दिए जा रहे हैं. HDFC कार्ड्स पर ग्राहकों को नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी ऑफर किया जा रहा है. आइए जानते हैं कुछ अच्छी डील्स: iPhone 12 mini को सेल के दौरान 67,100 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसे भारत में 69,900 रुपये में लॉन्च किया गया था. साथ ही इस पर HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए 6,000 रुपये का डिस्काउंट और दिया जा रहा है. ऐसे में ग्राहक इसे 61,100 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद पाएंगे. इस कीमत में ग्राहकों को 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा. iPhone 12 Pro की बात करें तो ऐमेजॉन पर इसे 1,19,900 रुपये में लिस्ट किया गया है. हालांकि, इस पर 5,000 रुपये का HDFC बैंक डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










