
Apple ने लॉन्च किया 128GB RAM वाला पावरफुल कम्प्यूटर Mac Studio, कीमत और फीचर्स हैरान कर देंगे
AajTak
Apple Mac Studio: ऐपल ने मंगलवार को हुए अपने लेटेस्ट इवेंट में पावरफुल कम्प्यूटर लॉन्च किया है. Apple Mac Studio 128GB तक RAM और 8TB तक स्टोरेज ऑप्शन में आता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स.
Apple ने 8 मार्च के इवेंट में कई प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं. सस्ते iPhone के साथ ही Apple ने अपना पावरफुल कम्प्यूटर यानी Mac Studio भी लॉन्च किया है. नया डिवाइस प्रोफेशनल्स के लिए है, जो बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं. Mac Studio के साथ ही ब्रांड ने Studio Display भी लॉन्च किया है.
Mac Studio दमदार फीचर्स के साथ आता है. यह डिवाइस M1 चिपसेट वाले Mac Mini से ऊपर है और मौजूदा Intel बेस्ड Mac Pro से भी बेहतर है. कंपनी ने इसमें M1 Max और M1 Ultra प्रोसेसर का ऑप्शन दिया है. दोनों ही प्रोसेसर के साथ अलग-अलग रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
Apple ने Mac Studio दो प्रोसेसर वेरिएंट में लॉन्च किया है. इसके M1 Max प्रोसेसर, 32GB RAM और 512GB SSD वाले बेस वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपये है. वहीं M1 Ultra प्रोसेसर वाले वेरिएंट की कीमत 3,89,900 रुपये से शुरू है, जो 64GB RAM और 1TB SSD के साथ आता है.
पावरफुल कम्प्यूटर का टॉप वेरिएंट 7,89,900 रुपये में आता है. Apple Studio Display की कीमत 1,59,900 रुपये से शुरू होती है. यह कीमत डिवाइस के स्टैंडर्ड ग्लास वेरिएंट की है. वहीं इसका नैनो-टेक्स्चर ग्लास वेरिएंट 1,89,900 रुपये में आता है.
Apple का Mac Studio का साइज Mac Pro के मुकाबले छोटा है. काफी हद तक यह डिवाइस Mac Mini जैसा लगता है, लेकिन इसकी ऊंचाई ज्यादा है. इसमें USB टाइप-सी पोर्ट या थंडरबोल्ट पोर्ट्स और SDXC कार्ड स्लॉट फ्रंट में दिया गया है. रियर साइड में भी आपको कई सारे पोर्ट्स मिलते हैं.
इसमें आप 10GB Ethernet, HDMI, Thunderbolt 4 और दो USB-A पोर्ट्स जोड़ सकते हैं. साथ ही डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है. मैक स्टूडियो में Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ 5 कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं. इसमें आपको 32GB RAM, 64GB RAM और 128GB RAM का ऑप्शन मिलता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










