
Apple की इस चाल से खत्म होगा चीन का 'दबदबा'? दुनिया के आधे iPhone भारत में बनेंगे!
AajTak
Made In India iPhones: चीन पर ऐपल की निर्भरता जगजाहिर है और कंपनी अपनी इस निर्भरता को अब कम करने में लगी है. बात चाहे आईफोन की हो या फिर किसी दूसरे ऐपल प्रोडक्ट की. कंपनी अपने प्रोडक्शन को चीन के बाहर ला रही है. ऐपल चीन में अपना प्रोडक्शन बंद नहीं कर रही बल्कि अपनी निर्भरता को कम कर रही है. इसका फायदा भारत और कुछ अन्य देशों को हो रहा है.
चीन, भारत और ऐपल... ये तीनों नाम आने वाले नए बाजार समीकरण में बड़ा उल्टफेर ला सकते हैं. ऐपल दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक है. कंपनी दुनियाभर में हजारों करोड़ के iPhone हर साल बेचती है और इन आईफोन्स का बड़ा हिस्सा चीन में बनता है.
चीन iPhone का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चर्र है, लेकिन अब ये आंकड़े तेजी से बदल रहे हैं. एक नई रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2027 तक दुनियाभर में बिकने वाले आधे iPhone Made In India होंगे.
पहले भी इस संबंध में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें अनुमान लगाया गया था कि साल 2025 तक दुनियाभर के 25 परसेंट आईफोन भारत में बनेंगे. इसकी चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि चीनी बाजार में भी है.
चीनी सप्लायर्स इसे महसूस कर पा रहे हैं कि ऐपल उनके बाजार पर निर्भरता कम करने की कोशिश कर रहा है. कंपनी के इस कदम का फायदा वियतनाम और भारत को मिल रहा है. हम सालों से ऐपल की चीनी बाजार पर निर्भरता के बारे में सुनते और पढ़ते आए हैं. मगर कोरोना वायरस महामारी ने इस तस्वीर को पूरी तरह से साफ कर दिया.
हाल में COVID-19 की वजह से मचे हाहाकार की वजह से दुनिया का सबसे बड़ा iPhone असेंबली प्लांट प्रभावित हुआ. हर हफ्ते कंपनी को इसकी कीमत अरबों डॉलर में चुकानी पड़ रही थी.
ये तो हालिया घटना है, लेकिन ऐपल चीन पर अपनी निर्भरता को धीरे-धीरे पिछले कई साल से कम कर रहा है. वहीं दूसरी तरफ भारत है, जो खुद को ऐपल के दूसरे सबसे बड़े प्रोडक्शन सेंटर के तौर पर स्थापित कर चुका है. पिछले साल ऐपल ने सितंबर में iPhone 14 का प्रोडक्शन भारत में शुरू कर दिया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










