
Apple का धमाका, iPhone 16E लॉन्च, सस्ते में मिलेगा लाख रुपये वाले फोन का फीचर
AajTak
Apple ने आखिरकार अपना न्यू स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम iPhone 16e है. इसके अलावा कंपनी ने खुद की Modem Chip C1 को लॉन्च कर दिया है.
iPhone 16E Launched: Apple ने इस बार सितंबर से पहले ही नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. हालांकि iPhone 17 सीरीज के लिए सितंबर तक का इंतजार करना होगा, लेकिन इसी बीच एक सस्ता iPhone आ चुका है. भारतीय मार्केट के। लिहाज से इसे सस्ता कहना शायद ठीक नहीं होगा.
Apple ने दावा किया है कि iPhone 16E की बैटरी पूरे दिन चलेगी. कंपनी का क्लेम है कि ख़ुद के डिज़ाइन किए गए चिपसेट की वजह से इस फ़ोन की बैटरी ज्यादा बैकअप देगी. 26 घंटे वीडियो प्लेबैक का भी दावा किया गया है.
iPhone SE अब ऑफिशियली डेड हो चुका है. अब तक उम्मीद थी की कंपनी नया SE लेकर आएगी, लेकिन कंपनी ने अब E सीरीज लाने का फैसला किया है. iPhone 16E में भी ऐपल इंटेलिजेंस फीचर मिलेगा.
iPhone 16e के लिए प्री ऑर्डर इस शुक्रवार से स्टार्ट होगा और सेल 28 फरवरी से होगी. इस हैंडसेट में पावरफुल A18 चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जो iPhone 16 में भी है.
iPhone 16E: Specifications
iPhone 16E में सिर्फ एक ही रियर कैमरा दिया गया है जो 48 मेगापिक्सल का है. डिजाइन लैंग्वेज कमोबेश iPhone 16 जैसा ही है. इसमें भी USB Type C पोर्ट दिया गया है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










