
Apple का कमाल, इंसान और बेजुबान जानवर की बचाई जान, वक्त रहते भेजा अलर्ट
AajTak
Apple अपने कई प्रोडक्ट में लाइफ सेविंग फीचर देता है, जो अब तक कई लोगों की जान चुका है. अब Apple HomePod ने एक बेजुबान जानवर और घर में मौजूद अन्य लोगों की जान बचाने का काम किया है. दरअसल, Apple के इस प्रोडक्ट ने आग लगने की जानकारी दी और टाइम पर रेस्क्यू टीम ने काम किया. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Apple के प्रोडक्ट को लेकर अक्सर आपने पढ़ा या सुना होगा कि उसके iPhone या Apple Watch ने किसी इंसान की जान बचाई है. दरअसल, Apple के प्रोडक्ट में कई लाइफ सेविंग फीचर होते हैं, जिनकी मदद से वे किसी की जान बचाने में मदद करते हैं. अब Apple के एक स्पीकर ने एक परिवार और बेजुबान जानवर की जान बचाई है.
इंडियाटुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में Apple HomePod ने घर में रहने वाले परिवार और पालतु कुत्ते की आग से जान बचाई है. दरअसल, Apple HomePod ने घर में आग लगने का अलर्ट जारी किया, उसके बाद घर में मौजूद लोगों और पालतू कुत्ते का रेस्क्यू किया गया.
कोलोराडो स्प्रिंग फायर डिपार्टमेंट (CSFD) को 26 जून को एक इमरजेंसी कॉल रिसीव हुई. यह कॉल करीब सुबह 4:43 बजे रिसीव हुई. जब फायर डिपार्टमेंट की टीम घटनास्थल पर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि घर में आग लगने की शुरुआत किचन से हो चुकी है.
यह भी पढ़ें: iPhone 16 सीरीज में क्या होगा खास? लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स, चार फोन्स होंगे लॉन्च
इसके बाद घर के मालिक ने बताया कि कैसे उनके Homepod ने फायर डिपार्टमेंट को अलर्ट भेजने में मदद की और घर को आग से बचाने का काम किया. फेसुबक पर CSFD के पोस्ट के हवाले से बताया कि पालतू कुत्ता स्टोव के पास रखे बॉक्स से कुछ निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी स्टोव चालू हो गया और आग लग गई.
इसके बाद HomePod ने घर के मालिक को इस आग के बारे में अलर्ट दिया. इसमें स्मोक अलार्म साउंड को डिटेक्ट करने का फीचर. इसके बाद कनेक्टेड डिवाइस को ये अलर्ट भेजा जाता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










