
Anusha Dandekar बनीं बिना ब्याही मां! एक्ट्रेस ने बताया वायरल फोटो का सच
AajTak
40 साल की उम्र अनुषा दांडेकर के मां बनने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई थी. फोटो वायरल होने के बाद अब एक्ट्रेस ने एक तरफा कहानी का सच भी बयां किया है.
शुक्रवार शाम वीजे और एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है. तस्वीर में वो नन्ही सी बच्ची के साथ नजर आईं. इसके बाद ये अंदाजा लगाया जाने लगा कि वो बिन ब्याही मां बन चुकी हैं. अनुषा दांडेकर की पोस्ट पर सुष्मिता सेन समेत कई बडे़ स्टार्स ने उन्हें मां बनने की बधाई भी दी. पर वो कहते हैं ना कि कभी-कभी जो दिखता है. वो होता नहीं और जो होता है वो दिख नहीं पाता. इस स्टोरी के साथ भी वैसा ही है.
मां नहीं बनी हैं अनुषा 40 साल की उम्र अनुषा दांडेकर के मां बनने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई थी. फोटो वायरल होने के बाद अब एक्ट्रेस ने एक तरफा कहानी का सच भी बयां किया है. इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये अनुषा ने बताया कि वो सहारा (न्यू बॉर्न बेबी) की मां नहीं, बल्कि गॉड मदर हैं. बच्ची की असली मां उनकी बेस्ट फ्रेंड है.
बिना शादी के मां बनीं करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर, फैन्स लूटा रहे प्यार
अनुषा पोस्ट में लिखती हैं कि बच्ची की असली मां जोहा और दादी संगीता आंटी हैं. जोहा मेरी अच्छी दोस्त है. इसलिये मैं सहारा की गॉड मदर हूं. इसका मतलब है कि लाइफ में जब भी मेरी दोस्त या सहारा को मेरी जरूरत होगी, तो मैं हमेशा उसकी केयर करने के लिये मौजूद रहूंगी. लेटेस्ट पोस्ट में अनुषा ने ये क्लीयर कर दिया कि सहारा उनकी रियल बेटी नहीं है.
Urfi Javed ने पार की हदें, बोरे से बनी ड्रेस पहनकर दिखाया टशन, Video
करण के साथ रहा है रिश्ता अनुषा दांडेकर पॉपुलर वीजे और एक्ट्रेस हैं, जो करीब 6 सालों तक करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप में भी रह चुकी हैं. फैंस अनुषा और करण की जोड़ी को काफी पसंद करते थे. पर ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका. अनुषा ने करण पर चीटिंग का आरोप लगाते हुए उनसे अपनी राहें अलग कर लीं. करण से अलग होने के बाद अनुषा ब्रिटिश-इंडियन एक्टर जेसन शाह (Jason Shah) को डेट कर रही हैं. वहीं करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश के साथ रिलेशनशिप में हैं.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










