
Ankita Murder Case: सबूत मिटाने के आरोपों पर बोले ASP- मैं खुद रिजॉर्ट गया, वीडियोग्राफी करवाकर इकट्ठा किए साक्ष्य
AajTak
Ankita bhandari murder case: उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. इस बीच पौड़ी के एएसपी का बयान सामने आया है. उनका कहना है कि वे खुद रिजॉर्ट गए थे और टीम के साथ सबूत सुरक्षित किए थे.
उत्तराखंड की अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर उठ रहे सवालों के बीच पौड़ी के एएसपी का बयान सामने आया है. पौड़ी एएसपी शेखर सुयाल ने कहा कि कई मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि अंकिता हत्याकांड में साक्ष्य मिटाए गए हैं, लेकिन ऐसा नहीं है.
उन्होंने कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि हम खुद 22 सितंबर को रिजॉर्ट गए थे, जहां हमने वीडियोग्राफी की थी. इसके बाद 23 सितंबर की सुबह फोरेंसिक टीम ने जांच की थी और साक्ष्यों को सुरक्षित किया था. बता दें कि आज अंकिता के परिवार के लोग शव लेने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. लोगों ने न्याय की मांग करते हुए कई जगहों पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की.
अंकिता के अंतिम संस्कार से पहले हंगामे की बीच सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि अंकिता के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन होगा. अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्द सार्वजनिक की जाएगी.
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा- प्रशासन दिखावटी कार्रवाई तक सीमित
इस मामले को लेकर प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तराखंड की अंकिता के साथ दिल दहलाने वाली घटना घटी, लेकिन इतनी बड़ी घटना के बाद भी प्रशासन केवल दिखावटी कार्रवाई तक सीमित है. जरा सोचिए कि अंकिता के मां-बाप पर क्या गुजर रही होगी?
उन्होंने आगे कहा कि परिजनों का सवाल है कि घटना के सबूतों को क्यों मिटाया जा रहा है? पूरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हें क्यों नहीं दी जा रही है? न्याय का तकाजा कहता है कि सरकार को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करनी चाहिए. परिजनों की बात सुननी चाहिए. लापरवाही करने वाले लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए व फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर दोषियों को सजा दी जाए.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








