
Ankita Murder Case: पिता ने मजदूरी छोड़ी तो मां आंगनबाड़ी में करने लगी काम, कमाने गई बेटी भी गंवाई
AajTak
उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की मौत से पूरा प्रदेश गुस्से में है और पूरा परिवार सदमे में. अंकिता बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थी. पिता ने मजदूरी का काम छोड़ दिया था. मां आंगनबाड़ी में काम करती हैं. घर की आर्थित स्थिति सुधारने के लिए अंकिता ने रिजॉर्ट में नौकरी करना शुरू किया था.
उत्तराखंड की अंकिता भंडारी का पार्थिव शरीर श्रीनगर गढ़वाल पहुंच चुका है. आज यानी रविवार को विधि विधान के साथ अंकिता की अंत्येष्टि एनआईटी घाट श्रीनगर में की जाएगी. अंकिता पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीकोट गांव की रहने वाली थी. जानकारी के मुताबिक, इस गांव में सिर्फ तीन ही परिवार रहते हैं. गांव में और भी कई घर हैं लेकिन लगभग सभी परिवार यहां से पलायन कर चुके हैं. गांव में रहने वाले तीन परिवारों में से एक घर अंकिता का भी है.
यहां अंकिता माता-पिता और भाई के साथ रहती थी. घर की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब बताई जा रही है. अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी पहले मजदूरी करके पैसे कमाते थे. लेकिन उम्र ज्यादा होने के कारण उन्होंने मजदूरी करना छोड़ दिया. अब वे कुछ नहीं करते. घर की सारी जिम्मेदारी मां सोनी देवी पर आ गई थी. वह आंगनबाड़ी में काम करके घर का खर्च चलाती हैं.
सचिन भंडारी नामक एक भाई है जो कि कम्प्यूटर कोर्स कर रहा है. परिवार की मदद करने के लिए ही अंकिता ने एक साल का होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा किया और रिजॉर्ट में नौकरी पर लग गई. परिवार खुश था कि बेटी अब कमाने लगी है. लेकिन उन्हें क्या पता था कि एक दिन यही नौकरी उसे इतनी भारी पड़ेगी.
बेटी की मौत से परिवार तो सदमे में है ही. लेकिन पूरा प्रदेश भी अंकिता की मौत से दुखी है. 19 साल की अंकिता के लिए हर कोई इंसाफ की मांग कर रहा है. प्रदेश में अंकिता के लिए जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं. लोगों की बस एक ही मांग है कि अंकिता के हत्यारोपियों को फांसी की सजा दी जाए.
अंकिता के पिता बोले- आरोपियों को फांसी हो अंकिता के पिता ने कहा कि उत्तराखंड के डीजीपी से बात हुई है, उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है. अंकिता के पिता दोषियों को फांसी की मांग कर रहे हैं. पिता ने कहा कि उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि उनकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं है.
चिल्ला पावर हाउस के पास से मिला अंकिता का शव बता दें, पुलिस को अंकिता की बॉडी चिल्ला पावर हाउस के पास से मिली. पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विधानसभा इलाके के एक प्राइवेट रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी 19 साल की थी. अंकिता बीते 18-19 सितंबर से गायब थी. पुलिस और SDRF की टीमें जिला पावर हाउस के पास शक्ति नहर में तलाशी अभियान चला रही थीं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








