
Ankita Murder Case: 'अंकिता चिल्ला रही थी, मैंने वीडियो देखा', पुलकित की फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी का दावा
AajTak
एक कर्मचारी ने बताया कि पुलकित कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करता था. उसने दिल्ली के एक कर्मचारी को पीटकर भगा दिया था. रिजॉर्ट के एक स्टाफ ने उसको वीडियो दिखाया था. जिसमें अंकिता के साथ मारपीट की जा रही थी. अंकिता चिल्ला रही थी. कर्मचारी ने पुलकित को लेकर कई और बातें भी कही हैं.
उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है. रिजॉर्ट के पीछे पुलकित की फैक्ट्री में काम करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि रिजॉर्ट के एक स्टाफ ने उसको एक वीडियो दिखाया था. जिसमें अंकिता के साथ मारपीट की जा रही थी. अंकिता चिल्ला रही थी. जिसके बाद उसको अंकिता के मारे जाने या भगा देने का शक हुआ था. इसकी जानकारी उसने ग्रामीणों को दी थी.
फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी संजय बताते हैं कि मैं अभी मजदूरी करता हूं. मैं रिजार्ट में पहले काम कर चुका हूं. पुलकित कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करता था. उसने दिल्ली के एक कर्मचारी को पीटकर भगा दिया था. सैलरी मांगने पर वह मारपीट करता था.
पटवारी वैभव से हुई लंबी पूछताछ इससे पहले अंकिता भंडारी हत्याकांड में उत्तराखंड पुलिस द्वारा बनाई गई एसाईटी ने शुक्रवार को पटवारी वैभव प्रताप से लंबी पूछताछ की थी. इससे पहले मुख्यमंत्री के आदेश पर गंगा भोगपुर के पटवारी वैभव को प्रशासन ने अंकिता केस में ढिलाई बरतने के लिए सस्पेंड कर दिया था. इस मामले में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य और उसके दो दोस्तों अंकित और सौरभ को एसआईटी रिमांड पर लेकर पहले से पूछताछ कर रही है.
वैभव की गिरफ्तारी की अफवाह गौरतलब है कि अंकिता हत्याकांड मामले में जांच के दौरान सामने आया था कि जिस रात अंकिता की हत्या हुई थी उसके अगले दिन सुबह मुख्य आरोपी पुलकित आर्य जाकर पटवारी वैभव प्रताप से मिला था. शुक्रवार को यह अफवाह भी फैली की वैभव को गिरफ्तार कर लिया गया है. लेकिन यह सूचना गलत निकली.
रिजॉर्ट से 8 बजे निकली थी अंकिता 18 सितंबर को अंकिता, पुलकित, सौरभ और अंकित के साथ रिजॉर्ट से तकरीबन 8 बजे निकली थी. 8:30 बजे चिल्ला बैराज से चारों ने बैराज के बैरियर को पार किया था. 9 बजे बैराज से वापस सिर्फ तीन लोग लौटते हुए बैरियर पर दिखाई दिए.
पहली बार सामने आया पटवारी वैभव उधर, हत्याकांड मामले में लापरवाही और छुट्टी पर चले जाने के आरोपों के बीच पहली बार पटवारी वैभव प्रताप आया सामने है. आजतक से बातचीत में उसने खुद को बेकसूर बताया है. वैभव का कहना है कि मैंने अपना काम सही तरीके से किया है. 24 घंटे पहले एफआईआर नहीं लिख सकता था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










