
Ankita Murder Case: अंकिता के अंतिम संस्कार से पहले हंगामा, CM ने की पीएम रिपोर्ट सार्वजनिक करने की घोषणा
AajTak
Ankita Murder Case: उत्तराखंड के श्रीनगर में अंकिता हत्याकांड को लेकर भारी हंगामा हो गया है. लोगों ने जाम लगाकर जमकर नारेबाजी की. बताया जा रहा है कि अंकिता के परिवार ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है. वहीं लोग बड़ी संख्या में नाराजगी जताते हुए इंसाफ की मांग कर रहे हैं. वहीं सीएम ने कहा कि परिवार अंतिम संस्कार के लिए सहमत हो गया है.
उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड को लेकर नाराज लोगों ने बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाइवे पर जाम लगा दिया है. घटना को लेकर नाराज लोग फोटो लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि अंकिता का परिवार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है. इसको लेकर परिवार ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया है. वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इंडिया टुडे से कहा कि अंकिता परिवार अंतिम संस्कार के लिए सहमत हो गया है.
सीएम धामी ने कहा कि अंकिता के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन होगा. अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्द सार्वजनिक की जाएगी. बता दें कि उत्तराखंड में अंकिता की हत्या के मामले में भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है. वहीं बड़ी संख्या में लोग उत्तराखंड के श्रीनगर में इकट्ठे होकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
लोगों में घटना को लेकर बेहद नाराजगी देखी जा रही है. इस दौरान लोगों ने 'अंकिता हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल ज़िंदा हैं' के नारे लगाए. लोगों का कहना है कि मामले में आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा.
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर में पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, जहां अंकिता भंडारी के पिता अंतिम संस्कार के लिए उनका शव लेने पहुंचे.
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा- प्रशासन दिखावटी कार्रवाई तक सीमित

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








