
Android 12: अगले बड़े एंड्रॉयड अपडेट में Google आपके फोन में ऐड करेगा ये फीचर्स
AajTak
Google इस साल अगले बड़े एंड्रॉयड अपडेट- एंड्रॉयड 12 को रिलीज करने की तैयारी कर रहा है. फिलहाल एंड्रॉयड 12 के डेवलपर प्रीव्यू को पेश किया गया है. इससे यूजर्स इस बात की झलक मिल जाएगी कि गूगल कौन-कौन से नए फीचर्स देने की तैयारी कर रहा है.
Google इस साल अगले बड़े एंड्रॉयड अपडेट- एंड्रॉयड 12 को रिलीज करने की तैयारी कर रहा है. फिलहाल एंड्रॉयड 12 के डेवलपर प्रीव्यू को पेश किया गया है. इससे यूजर्स को इस बात की झलक मिल जाएगी कि गूगल कौन-कौन से नए फीचर्स देने की तैयारी कर रहा है. Apple के बाद अब गूगल भी एंड्रॉयड यूजर्स को ज्यादा डेटा ट्रांसपेरेंसी और प्राइवेसी कंट्रोल उपलब्ध कराने में ध्यान केंद्रित कर रहा है. आइए जानते हैं उन नए फीचर्स के बारे में जिन्हें आपके एंड्रॉयड फोन में गूगल जल्द ऐड करने वाला है. चूंकि ये एंड्रॉयड 12 का पहला डेवलपर प्रीव्यू है इसलिए केवल कुछ फोन्स में ही इसका सपोर्ट दिया गया है. ये फोन्स Pixel 3 सीरीज, Pixel 3a सीरीज, Pixel 4 सीरीज, Pixel 4a सीरीज और Pixel 5 हैं. जिन यूजर्स के पास ये फोन्स हैं वो लेटेस्ट एंड्रॉयड 12 DP1 को सीधे ट्राई कर सकते हैं. हालांकि, यूजर्स इसे अपनी प्राइमरी डिवाइस में इंस्टॉल करने से बचें. क्योंकि, आप अपना डेटा खो सकते हैं. ये सॉफ्टवेयर अपडेट का अर्ली बिल्ड है, जिसे ऐप डेवलपर्स और टेस्टर्स के लिए बनाया जाता है. गूगल के मुताबिक, पहला एंड्रॉयड बीटा अपडेट मई के महीने में जारी किया जा सकता है. उम्मीद की जा रही है कि स्टेबल बिल्ड को इस साल अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









