
Andhra Pradesh: पाइप से लदे ट्रक में मिला नोटों का जखीरा, 8 करोड़ रुपए बरामद
AajTak
आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले से पुलिस ने पाइप से लदे ट्रक से करीब 8 करोड़ रुपए की नकदी बरामद की. पुलिस ने ट्रक और पैसों को जब्त करने के साथ-साथ उसमें सवार दो लोगों को भी हिरासत में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक नोटों का जखीरा एनटीआर जिले में गरिकापाडु चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया.
देश में लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूरे हो चुके हैं. अब 13 मई को चौथे चरण के तहत मतदान होना है. वहीं, आंध्र प्रदेश में 13 मई को ही विधानसभा चुनावों के लिए भी मतदान होना है. इस बीच चुनाव आयोग के साथ-साथ पुलिस-प्रशासन भी सख्ती से जांच कर रहा है. इस बीच आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने यहां चेकिंग के दौरान पाइप से लदे ट्रक से करीब 8 करोड़ रुपए की नकदी बरामद की है. पुलिस ने ट्रक और पैसों को जब्त करने के साथ-साथ उसमें सवार दो लोगों को भी हिरासत में ले लिया है.
पुलिस के मुताबिक नोटों का जखीरा एनटीआर जिले में गरिकापाडु चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि पैसे पाइप से लदे एक ट्रक में अलग केबिन के अंदर रखे गए थे. जग्गैयापेट के सर्किल इंस्पेक्टर चंद्र शेखर ने घटना की पुष्टि की है. इस रकम को हैदराबाद से गुंटूर ले जाया जा रहा था. पुलिस ने बताया कि वह इस राशि को जिला जांच टीमों को सौंप देंगे और आगे की कार्रवाई चुनाव आयोग के अधिकारी और फ्लाइंग स्क्वाड की टीम करेगी.
5 राज्यों में मिले थे 1760 करोड़
बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग ने 2023 में बताया था कि 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान के बाद से करीब 1760 करोड़ रुपये का बेहिसाब कैश जब्त किया गया. यह 2018 में इन 5 राज्यों से मिले कैश का 7 गुना ज्यादा था. दरअसल, चुनाव आयोग राज्य और केंद्र की एजेंसियों के साथ मिलकर इस तरह की कार्रवाई को अंजाम देता है. चुनाव आयोग के मुताबिक चुनाव ऐलान के बाद एमपी, मिजोरम, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और राजस्थान से 1760 करोड़ रुपये से ज्यादा की जब्ती की गई है. जबकि 2018 में इन्हीं राज्यों से 239.15 करोड़ रुपये की जब्ती हुई थी.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










