
Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Date: इन शुभ योगों में होगी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी, ज्योतिषियों ने बताया इस दिन का महत्व
AajTak
Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Date: 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. ज्योतिषियों की मानें तो 12 जुलाई का दिन बेहद खास है क्योंकि इस दिन रवि योग, हस्त नक्षत्र, सप्तमी तिथि का संयोग बनने जा रहा है. तो आइए जानते हैं पंडित अरुणेश कुमार शर्मा से कि इन योगों की क्या महिमा है.
Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Date: मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनत अंबानी की शादी की तारीख धीरे धीरे नजदीक आ रही है. 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियां एंटीलिया में शुरू हो चुकी है. 3 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी के पहली रस्म थी, जिसको मामेरू रस्म कहते हैं.
हालांकि, ज्योतिषियों की मानें तो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का दिन यानी 12 जुलाई बेहद शुभ और खास माना जा रहा है क्योंकि इस दिन रवि योग के कई सारे संयोग बनने जा रहे हैं. 12 जुलाई को बनने जा रहे ये सभी योग क्यों इतने खास हैं, इस पर पंडित अरुणेश कुमार शर्मा ने विस्तार से बताया है.
क्यों खास है 12 जुलाई का दिन (Why is 12th July special)
पंडित अरुणेश कुमार शर्मा के मुताबिक, 12 जुलाई 2024, शुक्रवार का दिन बहुत ही खास माना जा रहा है. क्योंकि इस दिन सप्तमी तिथि, हस्त नक्षत्र और रवि योग का संयोग रहेगा. इस दिन सप्तमी तिथि की शुरुआत दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर होगी. यह तिथि विवाह जैसे शुभ कार्यों के लिए बहुत ही खास मानी जाती है.
इसके अलावा, इस दिन रवि योग सुबह 5 बजकर 32 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 09 मिनट तक रहेगा. पंडित अरुणेश कुमार शर्मा के मुताबिक, रवि योग के दौरान किए गए कार्यों में सफलता समृद्धि प्राप्त होती है. वहीं, इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा.
विवाह के दिन हस्त नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है जो 12 जुलाई को शाम 4 बजकर 09 मिनट पर शुरू होगा. ऐसा माना जाता है कि हस्त नक्षत्र का संबंध सफलता और समृद्धि से होता है. इसके अलावा, 12 जुलाई को शुक्रवार है. हिंदू संस्कृति में, शुक्रवार का दिन विवाह के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है. साथ ही शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, सुख समृद्धि और रिश्तों का कारकग्रह भी माना जाता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










