
Amusement Park में हादसा! रस्सी टूटी और अचानक 40 फीट नीचे जा गिरा मासूम, फिर...
AajTak
मेक्सिको के Nuevo León के एक एम्युजमेंट पार्क में जिपलाइनिंग करते हुए 6 साल का बच्चा गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया. बच्चा अचानक 40 फीट से नीचे गिर गया. घटना का वीडियो सामने आया तो देखने वालों के रौंगटे खड़े हो गए.
कई बार लोग एडवेंचर के नाम पर अपने साथ-साथ अपने बच्चों की जान भी खतरे में डाल लेते हैं. हाल में मेक्सिको में कुछ ऐसा ही हुआ. मेक्सिको के Nuevo León के एक एम्युजमेंट पार्क में 6 साल का बच्चा गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया. दरअसल, ये बच्चा जिपलाइनिंग कर रहा था कि तभी रस्सी टूट गई और वह 40 फीट नीचे जा गिरा.
'चलते-चलते रुक गया जिपलाइन और फिर...'
यहां गनीमत रही कि नीचे एक आर्टिफीशियल तालाब था जिसके चलते उसे बहुत अधिक चोट नहीं लगी. रविवार को नुएवो लियोन की इस घटना का वीडियो सामने आया तो देखने वालों के रौंगटे खड़े हो गए. वीडियो में दिख रहा था कि बच्चा जिपलाइन पर चला जा रहा है कि अचानक जिपलाइन रुक जाता है और तभी रस्सी टूट जाती है और मासूम बच्चा नीचे गिर जाता है.
'चोट कम है लेकिन बुरी तरह डरा हुआ है मासूम'
सीजर नाम के बच्चे के परिवार ने फेसबुक के जरिए पूरी घटना के बारे में बताया कि किस तरह बच्चे के गिरने पर एक टूरिस्ट तुरंत तालाब में कूदा और बच्चे को बाहर निकाला. सीजर के भाई ने फॉक्स न्यूज को बताया कि उसे मामूली चोटें आई हैं लेकिन मानसिक चोट गहरी है और वह डरा हुआ है. दुर्घटना के बाद से Nuevo León की सरकार ने इस एम्युजमेंट पार्क से कई एडवेंचर स्पोर्ट्स का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया है.
एक घंटे तक हवा में लटके रहे 20 लोग

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










