
Amul को मिला नया चेयरमेन, अशोक चौधरी को सौंपी गई जिम्मेदारी
AajTak
मेहसाणा की दुग्धसागर डेयरी के चेयरमैन अशोक चौधरी को गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) का नया चेयरमैन सर्वसम्मति से चुना गया है. GCMMF देश की जानी-मानी डेयरी ब्रांड अमूल का संचालन करती है और यह भारत की सबसे बड़ी दुग्ध सहकारी संस्था मानी जाती है.
दूध उत्पादक संघ GCMMF (अमूल) के नए चेयरमेन का चयन हुआ है. अशौक चौधरी अमूल के नए चेयरमेन बनाए गए हैं. इसके साथ ही राजकोट डेरी के चेयरमैन गोरधन धामेलिया को वाइस चेयरमेन बनाया गया है. आज गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ है.
1973 में हुई थी गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की शुरुआत
GCMMF का कारोबार 80,000 करोड़ रुपये से अधिक है. 9 जुलाई 1973 को डॉ. कुरियन ने राज्य के 18 दुग्ध उत्पादक संघों को एक छत के नीचे लाकर गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) की स्थापना की थी. डॉ. कुरियन तीन दशक तक इसके अध्यक्ष पद पर रहने के बाद राजनीति का प्रवेश हुवा और 2012 से महासंघ के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति राजनीतिक तरीके से होती रही है.
अगले कार्यकाल के लिए चुने गए चेयरमेन
राज्य में अधिकांश दुग्ध उत्पादक संघ भाजपा से प्रेरित हैं. पिछले साल 55 हजार करोड़ से ज्यादा टर्न ओवर करने वाली जीसीएमएमएफ के अगले कार्यकाल के लिए चेयरमैन और वाइस चेयरमैन घोषित हुए हैं. यह घोषणा आणंद जिला कलेक्टर प्रवीण कुमार चौधरी चुनाव अधिकारी की मौजूदगी मे हुई है.
वर्तमान अध्यक्ष शामलभाई पटेल को लगातार दो बार GCMMF का चेयरमैन और वालमजी हुबल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था. बता दें कि चेयरमैन और उपाध्यक्ष का चुनाव फेडरेशन की 18 सदस्य डेयरी यूनियनों के चेयरपर्सन, फेडरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर और जिला रजिस्ट्रार मिलकर करते हैं. हर यूनियन का वोट उसकी सालाना कमाई पर निर्भर करता है. हालांकि, फेडरेशन की शुरुआत से ही नेतृत्व का चुनाव हमेशा सर्वसम्मति से हुआ है और कभी वोटिंग की नौबत नहीं आई.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








