
AMU में नया विवाद, देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी प्रोफेसर जितेंद्र सस्पेंड
AajTak
AMU Controversy: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने यौन अपराध से जुड़ी क्लास में हिंदू देवी-देवाओं का जिक्र करने के मामले में लिखित में माफी मांग ली है.
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने यौन अपराध से जुड़ी क्लास में हिंदू देवी-देवताओं का जिक्र करने के मामले में AMU ने एक्शन लिया है. AMU ने प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया है. हालांकि, प्रोफेसर ने लिखित में माफी मांग ली थी.
डॉ जितेंद्र से संबंधित विवादित पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रकरण में FIR(IPC 153a, 295a,298,505) दर्ज की गई है.
वहीं, आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ जितेंद्र ने अपने माफीनामे में लिखा है कि उनके पढ़ाने का मकसद धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था बल्कि समझाना था कि बलात्कार समाज का एक हिस्सा है. बता दें कि इस मामले में विवाद बढ़ने के बाद एएमयू ने बुधवार को असिस्टेंट प्रोफेसर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था.
दरअसल, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने लेक्चर के दौरान प्रोजेक्टर पर दर्शाए गए पॉइंट्स में एक धर्म की भावनाएं आहत करते हुए आपत्तिजनक बातें लिखीं, जिसके बाद उसका फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. एएमयू प्रशासन ने असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर जितेंद्र कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के अंदर इस पर जवाब मांगा था. विवाद पर AMU के प्रोक्टर ने कही ये बात एएमयू प्रॉक्टर डॉक्टर वसीम अली ने बताया कि फॉरेंसिक मेडिसिन डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर जितेंद्र की ओर से क्लास रूम में छात्र-छात्राओं को कुछ आपत्तिजनक-धार्मिक भावनाएं आहत करने जैसी बातें लेक्चर के दौरान नोटिस में लाई गई थीं जिसका फोटो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी हुई. इस मामले को खुद एएमयू के वाइस चांसलर तारिक मनसूर ने गंभीरता दिखाई है, बहुत जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी. BJP नेता ने प्रोफेसर के खिलाफ दी तहरीर एएमयू के पूर्व छात्र और बीजेपी नेता डॉक्टर निशांत शर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर जितेंद्र ने क्लास में हिंदू-देवी देवताओं के लिए आपत्तिजनक छात्र-छात्राओं को बलात्कार जैसी घटना के बारे में तालीम (शिक्षा) दी गई है. इस मामले में सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद सिविल लाइन थाने में डिपार्टमेंट की चेयरमैन सहित असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ तहरीर दे दी गई है. डॉक्टर निशांत शर्मा के मुताबिक, ‘बिना चेयरमैन की जानकारी के असिस्टेंट प्रोफेसर ने यह सब नहीं पढ़ाया होगा. चेयरमैन को भी इस बात की जानकारी होगी. चेयरमैन और असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ गंभीर कार्रवाई होना आवश्यक है. यह लोग हिंदू देवी देवताओं का अपमान कर रहे हैं.’ वहीं, डिप्टी एसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एक असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर जितेंद्र कुमार की ओर से फॉरेंसिक साइंस की क्लास लेते समय पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के दौरान कुछ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होने के संदर्भ में एएमयू की ओर से उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया है. 24 घंटे के अंदर उनको अपना जवाब दाखिल करना है. साथ ही एएमयू को आगे की कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








