
Amitabh Bachchan का दीवाना है ये ऑटो ड्राइवर, फूलों-बिग बी की तस्वीरों से सजाया ऑटो, जलसा के बाहर मनाया जश्न
AajTak
हर साल अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर सत्यवान अपने ऑटो रिक्शा को फूलों से सजाता है. ऑटो के चारों तरफ बच्चन साहब की फोटो लगाता है और उनके लिए बधाई संदेश लिखता है. सत्यवान की मानें तो 3 साल पहले बच्चन साहब उनके ऑटो रिक्शा में सफर भी कर चुके हैं.
Amitabh Bachchan Birthday: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना बर्थडे मना रहे हैं. अमिताभ 80 के साल के हो गए हैं. बिग बी का जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है. अमिताभ के फैंस उनके बर्थडे पर जश्न में डूबे हुए हैं. इन्हीं में से उनका एक फैन ऐसा है, जिसने अमिताभ के बर्थडे को उनके घर जलसा के बाहर खास अंदाज में सेलिब्रेट किया.
रिक्शा ड्राइवर ने मनाया अमिताभ का बर्थडे
अमिताभ बच्चन के लिए फैंस की दीवानगी सातवें आसमान पर रहती है. यूं तो पूरी दुनिया में बिग बी के करोड़ों फैंस हैं, लेकिन आज हम जिस फैन के बारे में बात कर रहे हैं, वो बिल्कुल अलग है. इस फैन का नाम सत्यवान गीते है. सत्यवान एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर हैं. वे अमिताभ बच्चन के दीवाने हैं.
आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन सच यही है. हर साल अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर सत्यवान अपने ऑटो रिक्शा को फूलों से सजाता है. ऑटो के चारों तरफ बच्चन साहब की फोटो लगाता है और उनके लिए बधाई संदेश लिखता है. सत्यवान की मानें तो 3 साल पहले बच्चन साहब उनके ऑटो रिक्शा में सफर भी कर चुके हैं.
ड्राइवर ने काटा बिग बी का बर्थडे केक

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










