
Amir Liaqat Hussain Dead: पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत की मौत, तीसरी शादी और तलाक को लेकर चर्चा में थे
AajTak
पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत की कराची में मौत हो गई. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, वे अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए. जियो टीवी ने उनके नौकर के हवाले से यह खबर दी है.
पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत की कराची में मौत हो गई. जियो टीवी ने उनके नौकर के हवाले से यह खबर दी है. वे कराची स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए. आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई. आमिर लियाकत हाल ही में दूसरी पत्नी से तलाक और तीसरी शादी को लेकर चर्चा में आए थे.
आमिर लियाकत की उम्र महज 49 साल थी. उनका जन्म 1972 में कराची में हुआ था. आमिर लियाकत ने तीन शादियां की थीं. दूसरी पत्नी तौबा अनवर से उन्होंने 2018 में शादी की थी. फिर उनसे तलाक के बाद उन्होंने साल 2022 में ही 31 साल छोटी दानिया शाह से शादी की थी. हालांकि, शादी के कुछ दिन बाद ही 18 साल की दानिया ने उनसे तलाक मांगा था.
पढ़ें: बेडरूम वीडियो लीक होने पर PAK सांसद का मुल्क छोड़ने का ऐलान, तलाक मांग रही तीसरी बीवी पर भड़के
जियो न्यूज ने नौकर के हवाले से बताया कि उनकी तबीयत बुधवार रात से ही खराब थी, लेकिन उन्होंने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया. इसके बाद वे जब दर्द से चिल्लाए तो उनका नौकर पहुंचा. लेकिन दरवाजा बंद था. दरवाजा तोड़ा गया तो वे कमरे में बेहोश पड़े थे. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.
पढ़ें: 'तुम्हें भी तीसरी बीवी छोड़ देगी', PAK नेता ने इमरान खान को दिया श्राप आमिर लियाकत 2018 मार्च में इमरान खान की पार्टी पीटीआई में शामिल हुए थे. इसके बाद वे कराची से सांसद चुने गए. हालांकि, बाद में उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.
पीटीआई में शामिल होने से पहले वह मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट MQM के बड़े नेता थे. लेकिन वे अगस्त 2016 में पार्टी से अलग हो गए. उस समय उन्होंने ऐलान किया था कि वे राजनीति छोड़ रहे हैं. हालांकि, 2018 में वे न सिर्फ इमरान खान की पार्टी में शामिल हुए, बल्कि कराची से सांसद भी चुने गए.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









