
Amethi: 120 साल पहले दलित ने कराया था शिव मंदिर का निर्माण, अब अल्पसंख्यक समुदाय पर कब्जे का आरोप!
AajTak
अमेठी जिले में 120 वर्ष पुराने प्राचीन धार्मिक स्थल को लेकर विवाद शुरू हो गया है. हिंदू पक्ष का दावा है कि ये धर्म स्थल शिव मंदिर है और अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा इसपर कब्जा कर लिया गया है. फिलहाल, मौके पर पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
यूपी के अमेठी में 120 वर्ष पुराने प्राचीन धार्मिक स्थल को लेकर विवाद शुरू हो गया है. हिंदू पक्ष का दावा है कि ये धर्म स्थल शिव मंदिर है और अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा इसपर कब्जा कर लिया गया है. अब इसको लेकर हिंदू पक्ष की तरफ से कुछ लोगों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया है. जिसके बाद मौके पर पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की. इस दौरान वहां मंदिर बना हुआ पाया गया. हालांकि, ये पूरी तरह जर्जर हो चुका है.
आपको बता दें कि पूरा मामला अमेठी के मुसाफिरखाना के औरंगाबाद गांव का है, जहां 120 वर्ष पुराना पांच शिखर शिव मंदिर स्थापित है. जिस पर बीते दिनों कुछ लोगों ने अधिकारी को ज्ञापन देते हुए गैर समुदाय पर कब्जा करने का आरोप लगाया था. इसके साथ लोगों ने शिकायत करते हुए दावा किया था कि दूसरे समुदाय के लोगों ने पूजा-पाठ करने पर भी रोक लगा दी है. इसलिए मंदिर को मुक्त कराया जाए.
मामले के तूल पकड़ने के बाद आज मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे और मंदिर की जांच पड़ताल शुरू की. इसके साथ ही पुलिस के अधिकारियों ने ग्रामीणों से भी पूछताछ की. फिलहाल, पुलिस-प्रशासन 20 साल पहले मंदिर में पूजा करने वाले पंडित के घरवालों से बात करने के बाद जांच कर रहा है.
ग्रामीणों ने बताई ये कहानी
उधर, ग्रामीणों का मानना है कि सालों पहले जेठू राम नाम के दलित व्यक्ति पर किसी जानवर को मारने का आरोप लगा था, जिसके बाद प्रायश्चित करने के लिए उन्होंने गांव के एक पंडित शंभूनाथ तिवारी को मंदिर बनवाने के लिए पूरा खर्च दिया था. पंडित जी ने निर्माण कार्य कराया था और काफी समय तक खुद ही मंदिर में पूजा पाठ करते थे. कुछ दिनों बाद पंडित शंभूनाथ की मौत हो गई.
पंडित जी की मौत के बाद तक उनके लड़कों ने काम काज संभाला. लेकिन बाद में उनके चारों लड़के भी गांव छोड़कर चले गए. उन्होंने अपना मकान लगभग 3 लाख रुपये में गांव के ही आजम और मो. जमा को बेच दिया. उनके जाने के बाद से धीरे-धीरे मंदिर जर्जर होता गया और पूजा-पाठ होनी भी बंद हो गई.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









