
America Recession: फंस गया अमेरिका... दहलीज पर मंदी, टैरिफ वॉर ने बिगाड़ा खेल, भारत की कहानी एकदम अलग!
AajTak
America Recession: भारत की कहानी एकदम अलग है क्योंकि भारत की अर्थव्यवस्था तेज़ी से बढ़ रही है और इसे दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में गिना जा रहा है. इस साल के लिए अनुमान है कि भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.4 से 6.6 परसेंट तक रह सकती है.
अमेरिका की अर्थव्यवस्था में आने वाले दिनों में मंदी (Recession) की आशंका गहराती जा रही है, जबकि भारत तेजी से तरक्की की राह पर चल रहा है. जहां एक तरफ अमेरिका में आर्थिक विकास की रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है, वहीं भारत में मजबूत मांग और बेहतर नीतियों के दम पर अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है.
लेकिन इस बीच टैरिफ वॉर और महंगाई जैसे मुद्दे दोनों देशों के लिए चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं. अगर बात करें अमेरिकी अर्थव्यवस्था की तो कोविड-19 के बाद ये तेज़ी से उभरी थी. लेकिन अब इसकी सुस्ती को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि ये तेजी एक खास नीतिगत बढ़ोतरी का नतीजा थी जो अब कमजोर पड़ने लगी है.
अनुमानों के मुताबिक अमेरिका की GDP ग्रोथ 2025 में ढाई परसेंट से कम रहने की आशंका है. इसकी वजह निर्यात और खपत में मिल रहे कमी के संकेत हैं. इसके साथ ही वैल्यू ऐड का रुझान भी अमेरिका में घट रहा है. US में बचत और जीडीपी का अनुपात 2011 के बाद सबसे निचले स्तर पर लुढ़क गया है.
अमेरिका में आयात महंगा
दरअसल, इस गिरावट के पीछे एक नहीं कई वजह हैं. इसमें सबसे पहला है- टैरिफ वॉर जिसकी वजह से अमेरिका में आयात महंगा हो रहा है और वहां के लोगों को रोजमर्रा की चीज़ों के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है, यानी महंगाई बढ़ रही है जो लोगों की खरीदारी की ताकत को कम कर रही है.
साथ ही कच्चा माल महंगा होने से वहां की कंपनियों के उत्पादन पर भी असर हो रहा है. ऐसे में अगर ये टैरिफ वॉर बढ़ता है तो अमेरिका में मंदी का खतरा गहरा सकता है. दूसरी तरफ, भारत की कहानी एकदम अलग है क्योंकि भारत की अर्थव्यवस्था तेज़ी से बढ़ रही है और इसे दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में गिना जा रहा है. इस साल के लिए अनुमान है कि भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.4 से 6.6 परसेंट तक रह सकती है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










