
America में Corona से भयावह हो सकते हैं हालात, राष्ट्रपति Joe Biden ने इस बात को लेकर चेताया
Zee News
यह चेतावनी ऐसे समय में दी गई है, जब बाइडेन ने घोषणा की है कि अगले 5 हफ्तों में सभी वयस्क कोरोना वायरस का टीका लगवा सकेंगे.
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) और अमेरिकी स्वास्थ्य विभाग की एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि देश में बहुत से लोगों का यह मानना कि कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी पर विजय प्राप्त कर ली गई है, लेकिन ऐसा सोचना जल्दबाजी है. उन्होंने लोगों से मास्क लगाने और अन्य प्रकार की सावधानी बरतने की अपील की और कोविड-19 की चौथी लहर के बारे में चेताया. सीडीसी की प्रमुख डॉ. रोशेल वालेंस्की ने कहा कि अगर लापरवाही बरती गई, तो भविष्य में स्थिति और भयावह हो सकती है. यह चेतावनी ऐसे समय में दी गई है, जब बाइडेन ने घोषणा की है कि अगले 5 हफ्तों में सभी वयस्क कोरोना वायरस का टीका लगवा सकेंगे.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



