
America में सिर्फ दो Shirts की चोरी के लिए इस शख्स ने 20 साल Jail में गुजारे, 67 की उम्र में हुआ रिहा
Zee News
रिपोर्ट के अनुसार, लुइसियाना में आदतन अपराधियों के लिए बनाए गए कानून के तहत आरोपी को सजा सुनाई गई थी. उसने 500 डॉलर से कम राशि की दो शर्ट चुराई थीं. इस कानून में दोषी को अधिकतम 23 साल की सजा का प्रावधान था. इसलिए अदालत ने आरोपी को अधिकतम सजा सुनाई थी.
वॉशिंगटन: अमेरिका (America) में एक शख्स मामूली अपराध के लिए 20 साल की सजा काटने के बाद रिहा हुआ है. फरवरी 2000 में गिरफ्तार Guy Frank नामक इस शख्स को दो शर्ट (Shirt) चोरी के आरोप में यह सजा सुनाई गई थी. मामूली अपराध में लंबे समय से सजा काट रहे लोगों को रिहा करने के लिए लुइसियाना में ‘द इनोसेंस प्रोजेक्ट न्यू ऑरलियन्स’ (Innocence Project New Orleans) नाम का अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत कोर्ट ने फ्रैंक को रिहा किया है. इस घटना को लेकर एक बार फिर से अमेरिका में अश्वेत लोगों पर अत्याचार को लेकर बहस शुरू हो गई है. डेली मेल की खबर के अनुसार, 67 वर्षीय फ्रैंक एक आदतन अपराधी है. सैक्स फिफ्थ एवेन्यू (Saks Fifth Avenue) से शर्ट चोरी करने से पहले फ्रैंक को 36 बार गिरफ्तार किया गया था. उस पर चोरी और कोकीन रखने जैसे आरोप लगे थे. 1990 के दौर में उसे तीन साल की सजा भी सुनाई गई थी. वर्ष 2000 में जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो उस पर 500 डॉलर से कम राशि के सामान की चोरी करने का आरोप लगाया गया. अदालत ने इस आरोप को सही पाते हुए उसे जेल भेज दिया, जहां 20 साल गुजारने के बाद वह हाल ही रिहा हुआ है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



