
Amazon Sale में बंपर डिस्काउंट, आधी से कम कीमत पर मिलेंगे AC, जानिए ऑफर्स
AajTak
Amazon Sale: नया एयर कंडीशनर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Amazon पर चल रही सेल का फायदा उठा सकते हैं. ऐमेजॉन की Great Summer Sale अगले महीने शुरू हो रही है. 4 मई से शुरू हो रही इस सेल में सिर्फ AC ही नहीं बल्कि स्मार्टफोन, टीवी और दूसरे प्रोडक्ट्स पर भी आकर्षक ऑफर मिलेगा. आइए जानते हैं सेल में मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
नया स्मार्टफोन खरीदना हो या फिर TV-AC, जल्द ही Flipkart-Amazon पर सेल शुरू होने वाली है. इस सेल का फायदा उठाकर आप कई प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीद सकते हैं. Amazon पर Great Summer Sale शुरू हो रही है. 4 मई से शुरू हो रही इस सेल में बैंक ऑफर भी मिल रहा है.
अगर आप एयर कंडीशनर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सेल में 55 परसेंट तक के डिस्काउंट पर AC मिलेंगे. सेल में 10 परसेंट का डिस्काउंट SBI कार्ड, बैंक ऑफ बड़ौदा और यस बैंक कार्ड पर मिल रहा है. इसके अलावा आप एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं.
सेल में Amazon Coupon का एडिशनल बेनिफिट भी मिल रहा है. ऐमेजॉन सेल में 1.5 टन की क्षमता वाला 3 स्टार सैमसंग एसी 35,499 रुपये में मिलेगा. वहीं गोदरेज का 1 टन की क्षमता वाला स्प्लिट एसी 29,490 रुपये में मिलेगा. ये भी तीन स्टार रेटिंग के साथ आता है. वहीं LG का 5 स्टार रेटिंग वाला 1.5 टन क्षमता का एसी 45,490 रुपये में मिल जाएगा.
अगर आप छोटे रूम के लिए एक AC चाहते हैं, तो Amazon Sale में कई ऑप्शन मिलेगा. Daikin के 1 टन क्षमता वाले 3 स्टार स्प्लिट एसी की कीमत 32,990 रुपये है. वहीं Godrej का 1 टन क्षमता वाला एसी 32,990 रुपये का है. इसे 5 स्टार रेटिंग मिली है. Carrier का एक टन क्षमता वाला एसी 30,990 रुपये में मिलेगा.
5 स्टार रेटिंग वाला Daikin का एसी 45,490 रुपये में मिलेगा. वहीं Godrej का तीन स्टार इनवर्टर स्प्लिट एसी 32,490 रुपये में मिल रहा है. Lloyd का 5-स्टार रेटिंग वाला इनवर्टर स्प्लिट एसी 38,990 रुपये में आता है. Haier का 5 स्टार रेटिंग वाला स्प्लिट एसी 41,999 रुपये में मिलेगा. Samsung के 3 स्टार रेटिंग वाले एसी की कीमत 35,499 रुपये है.
अगर आप बड़े रूम के लिए AC देख रहे हैं, तो 3 स्टार रेटिंग वाले Daikin स्प्लिट एसी की कीमत 51,499 रुपये है. वहीं Lloyd का 3 स्टार एसी 46,900 रुपये में मिल रहा है. दूसरी तरफ Carrier का 5 स्टार इनवर्टर स्प्लिट एसी 51,990 रुपये में मिल रही है. Voltas का 3 स्टार रेटिंग वाला एसी 45,380 रुपये में मिल रहा है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









