
Amazon Sale का हुआ ऐलान, सस्ते में खरीद सकते हैं LED TV, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
AajTak
Amazon Sale: सस्ते में टीवी खरीदना चाहते हैं, तो ऐमेजॉन पर नई सेल शुरू हो गई है. 21 दिसंबर से शुरू हुई यह सेल 25 दिसंबर तक चलेगी. सेल में विभिन्न ब्रांड्स के टीवी पर डिस्काउंट मिल रहा है. इसमें 10 परसेंट का डिस्काउंट बैंक कार्ड्स पर भी मिल रहा है. आइए जानते हैं ऐमेजॉन सेल में मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
नया टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप Amazon पर शुरू हुई सेल का फायदा उठा सकते हैं. इस प्लेटफॉर्म पर नई सेल शुरू हुई है, जिसमें यूजर्स को कई आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं. ऐमेजॉन पर Fab TV Fest Sale चल रही है. 21 दिसंबर से शुरू हुई यह सेल 25 दिसंबर तक चलेगी.
सेल में आप 4K टीवी, QLED और दूसरे बजट ऑप्शन्स भी खरीद सकते हैं. Amazon Sale में 10 परसेंट का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है. ये ऑफर Indusind Bank, HDFC बैंक और अमेरिकन एक्सप्रेस के कार्ड पर मिल रहा है. साथ ही कंज्यूमर्स एक्सचेंज ऑफर और No Cost EMI का भी फायदा उठा सकते हैं.
अगर आप बजट ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो Redmi के 32-inch स्क्रीन साइज वाले टीवी को 10,799 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं OnePlus की Y-सीरीज वाला 32-inch का टीवी 11,699 रुपये में ऐमेजॉन पर मिलेगा. सैमसंग का 32-inch स्क्रीन साइज वाला टीवी 12,141 रुपये में सेल में मिल जाएगा. इस बजट में आपको कुछ अन्य ऑप्शन भी मिल जाएंगे.
वहीं एक सेगमेंट ऊपर की रेंज में आपको कई दूसरे विकल्प भी मिलेंगे. यहां आपको Redmi का 43-inch वाला एंड्रॉयड LED टीवी 23,499 रुपये की कीमत पर मिलेगा. OnePlus के 50-inch स्क्रीन साइज वाले टीवी को आप सेल से 31,499 रुपये में खरीद सकेंगे. सैमसंग का 43-inch का टीवी 30,490 रुपये में मिलेगा.
TCL का 40-inch स्क्रीन साइज वाला टीवी आप 16,490 रुपये में खरीद सकते हैं. iFFALCON का स्मार्ट टीवी 22,499 रुपये में डिस्काउंट के बाद मिलेगा. यह कीमत 43-inch स्क्रीन साइज वाले 4K UHD टीवी की है.
अगर आप एक प्रीमियम टीवी चाहते हैं, 43-inch का सोनी टीवी सिर्फ 39,490 रुपये में खरीद सकते हैं. ये टीवी लगभग आधी कीमत पर मिल रहा है. आपको दूसरे ऑप्शन भी सेल में मिल जाएंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










