
Amazon Sale का ऐलान, इस दिन से होगी शुरू, टीवी-फ्रिज, फोन सब पर मिलेगा डिस्काउंट
AajTak
Amazon Great Freedom Sale Date: नया स्मार्टफोन खरीदना हो या फिर टीवी, ऐमेजॉन पर अगले हफ्ते ही नई सेल शुरू होने वाली है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 17 जनवरी से रिपब्लिक डे सेल शुरू हो रही है. इसमें स्मार्टफोन पर आकर्षक डिस्काउंट होंगे. यहां से आप टीवी और फ्रिज भी सस्ते में खरीद सकेंगे. कंपनी ने इसकी माइक्रोसाइट लाइव कर दी है. आइए जनते हैं इसकी डिटेल्स.
Amazon ने रिपब्लिक डे सेल का ऐलान कर दिया है. प्लेटफॉर्म पर अगले हफ्ते बंपर सेल शुरू होने वाली है. इस सेल में स्मार्टफोन्स, लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट्स पर आकर्षक डिस्काउंट मिलेगा. Amazon Great Republic Day Sale अगले हफ्ते यानी 17 जनवरी से शुरू हो रही है, जो 20 जनवरी तक चलेगी.
इस सेल में SBI कार्ड पर 10 परसेंट का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा. ये ऑफर SBI क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन पर मिलेगा. सेल में यूजर्स को 99 स्टोर्स, 199 स्टोर्स और दूसरे बजट फ्रेंडली स्टोर्स का बेनिफिट मिलेगा.
इसके अलावा कस्टमर्स को ब्लॉकबस्टर डील्स, बजट बाजार, प्री-बुक और दूसरी डील्स का फायदा मिलेगा. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने अपनी अपकमिंग सेल की माइक्रो साइट लाइव कर दी है. इसमें Xiaomi के स्मार्टफोन्स पर आकर्षक डिस्काउंट मिलेगा.
वहीं LG के टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन पर डिस्काउंट मिलेगा. 50 परसेंट डिस्काउंट यूजर्स को स्मार्ट टीवी पर मिलेगा. अपकमिंग सेल में यूजर्स 99 रुपये की शुरुआती कीमत पर हेडफोन, स्मार्टवॉच और दूसरे प्रोडक्ट्स खरीद सकेंगे.
Amazon Sale टीजर पेज के मुताबिक, हेडफोन पर 75 परसेंट डिस्काउंट मिलेगा. वहीं स्मार्टवॉच पर भी 75 परसेंट की छूट होगी, कम्प्यूटर एक्सेसरीज को 99 रुपये की शुरुआती कीमत और स्टोरेज डिवाइस को 70 परसेंट डिस्काउंट पर खरीद सकेंगे.
मोबाइल एक्सेसरीज 39 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेंगी. सेल से आप 40 परसेंट के डिस्काउंट पर बेस्ट सेलर डिवाइसेस को खरीद सकते हैं. वहीं 1,417 रुपये की शुरुआती No-Cost EMI का ऑप्शन मिलेगा. बजट स्मार्टफोन्स 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










