
Amazon Offer: 108MP कैमरे वाले Xiaomi Mi 11X Pro पर बंपर ऑफर, 11 हजार रुपये का डिस्काउंट, जानिए डील
AajTak
Amazon Discount Offer: शाओमी के फ्लैगशिप फोन को आप डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. 108MP कैमरा वाले Xiaomi Mi 11X Pro पर 11 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स.
नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हों और डिस्काउंट मिल जाए, तो इससे अच्छा क्या होगा. वैसे तो फ्लिपकार्ट और Amazon पर कई फोन्स पर डिस्काउंट है, लेकिन एक अच्छे फोन पर बंपर डिस्काउंट बहुत कम देखने को मिलता है. ऐसे ही एक फोन को आप ऐमेजॉन से सस्ते में खरीद सकते हैं.
11 हजार रुपये से ज्यादे का डिस्काउंट इस फोन पर मिल रहा है. हम बात कर रहे हैं Xiaomi Mi 11X Pro की, जो बंपर डिस्काउंट पर उपलब्ध है. 108MP कैमरे वाले इस फोन को आप बेहद कम कीमत पर खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स.
शाओमी के इस फोन पर 11 हजार रुपये के डिस्काउंट मिल रहा है. कंपनी ने इसे 39,999 रुपये में लॉन्च किया था, जो अब 29,999 रुपये में Amazon India पर उपलब्ध है.
फोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट SBI कार्ड यूज करने पर मिल रहा है. इसके बाद फोन की कीमत 28,999 रुपये हो जाती है. इस कीमत पर प्रीमियम फीचर वाला यह फोन एक अच्छा ऑप्शन है.
Xiaomi Mi 11X Pro में 6.67-inch का Full HD+ E4 AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें 1300 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी. फोन Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसमें Adreno 660 GPU और 8GB RAM मिलता है.
स्मार्टफोन में आपको 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा. ऑप्टिक्स की बात करें तो डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. इसमें 108MP का मेन लेंस, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5MP का मैक्रो लेंस मिलता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











