
Amazon Holi Sale हुई शुरू, मिल रहा बंपर डिस्काउंट, सस्ते में खरीद सकते हैं TV-AC
AajTak
Amazon Holi Sale: ऐमेजॉन पर होली सेल शुरू हो गई है, जिसमें विभिन्न प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है. सेल से आप टीवी, फ्रिज और स्मार्टफोन्स को डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. इतना ही नहीं सेल में एयर कंडीशनर और वॉशिंग मशीन पर भी डिस्काउंट मिल रहा है. Amazon Sale में विभिन्न प्रोडक्ट्स पर 70 परसेंट तक की छूट है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर Holi Sale शुरू हो गई है. इस सेल का फायदा उठाकर आप कई प्रोडक्ट्स को डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. Amazon Sale में इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर फैशन तक के प्रोडक्ट्स पर आकर्षक डिस्काउंट मिल रहा है. कंपनी ने इसकी माइक्रोसाइट लाइव कर दी है.
सेल में 70 परसेंट तक की छूट विभिन्न प्रोडक्ट्स पर मिलेगी. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से आप हर्बल गुलाल से लेकर स्मार्टफोन्स तक खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं सेल में मिल रहे कुछ खास ऑफर्स की डिटेल्स.
यहां से आप हेडफोन और स्पीकर को 70 परसेंट के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. वहीं स्मार्टफोन्स पर 40 परसेंट की छूट मिल रही है. प्लेटफॉर्म से आप Alexa प्रोडक्ट्स को 2999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. वहीं कैमरा, लेंस और एक्सेसरीज पर 60 परसेंट की छूट मिल रही है.
सेल का फायदा उठाकर आप कई स्मार्टफोन्स को कम बजट में खरीद सकते हैं. अगर आप बजट फोन चाहते हैं, तो Redmi A1 को खरीद सकते हैं. इसका 2GB RAM और 32GB स्टोरेज वेरिएंट 6,499 रुपये में आता है. वहीं Redmi 10A को आप 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं.
ये कीमत फोन के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की है. मिड रेंज बजट की बात करें, तो iQOO Z6 Lite 5G को आप 15,499 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं Samsung Galaxy M33 5G को आप 17,999 रुपये में खरीद पाएंगे. OnePlus Nord CE 2 Lite 5G स्मार्टफोन सेल में 18,999 रुपये में मिल रहा है.
इसके अलावा आप सेल से माइक्रोवेव को 65 परसेंट की छूट पर खरीद सकते हैं. सेल में टीवी पर 50 परसेंट तक का डिस्काउंट मिल रहा है. वहीं एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर पर भी 50 परसेंट डिस्काउंट मिलेगा. वॉशिंग मशीन पर भी 55 परसेंट की छूट है. आप होली से जुड़ी शॉपिंग भी Amazon से कर सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










