
Amazon से खरीदा 1 लाख का लैपटॉप, डिलिवरी के बाद उड़े होश, वायरल हुआ पोस्ट
AajTak
ऑनलाइन प्लेटफॉर्स Amazon और Flipkart पर हाल ही में सेल खत्म हुई है. इस सेल के दौरान बहुत से लोगों ने यहां से काफी भी सामान खरीदा. ऐसी ही डील का फायदा उठाने के लिए एक व्यक्ति ने 1 लाख रुपये का लैपटॉप खरीदा, जब लैपटॉप उनके घर डिलिवर हुआ, तब उनके होश उड़ गए. उन्हें पता चला कि वह एक यूज करा हुआ लैपटॉप है, जो सेकेंड हैंड या रिफर्बिश्ड लैपटॉप हो सकता है. इसके बाद उसका एक पोस्ट वायरल हो रहा है.
Amazon पर हाल ही में एक सेल खत्म हुई है और इस दौरान ना जाने कितने लोगों ने ऑर्डर किया है. ऐसा ही एक ऑर्डर रोहन दास ने किया और जब 1 लाख रुपये का लैपटॉप उनके घर डिलिवर हुआ, तो उनके होश उड़ गए. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इस मामले की जानकारी दी और यह पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
रोहन दास ने 30 अप्रैल को Amazon से एक लैपटॉप का ऑर्डर किया, जिसकी कीमत 1 लाख रुपये है. इसके बाद 7 मई को यह ऑर्डर घर पर डिलिवर हुआ. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
राहुल दाम ने जब लैपटॉप की वारंटी लेनोवो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक की तो उनके आंखे खुली की खुली रह गईं. वारंटी चेक करने के बाद उन्हें पता चला कि इसकी वॉरंटी दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है यानी एक एक पहले से इस्तेमाल किए जाने वाला प्रोडक्ट है.
दास ने वीडियो में बताया कि वह लैपटॉप को लेकर काफी निराश हैं. उन्होंने दूसरे लोगों को बताया कि Amazon से कोई भी सामान खरीदने से पहले सावधान रहें. ऑर्डर करने से पहले कई बार सोचें.
उन्होंने अपने पोस्ट का टाइटल 'Amazon का स्कैम' दिया. इसके बाद इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा और फिर एकदम से इस पर कमेंट की बाढ़ सी आ गई. इसके बाद कई कई यूजर्स ने कहा कि Amazon के खिलाफ लीगल एक्शन लेना चाहिए. कई यूजर्स ने लिखा कि इन्हें कंज्यूमर कोर्ट तक ले जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Amazon का AI पॉवर्ड डिजिटल असिस्टेंट Q लॉन्च, जानें क्या है खासियत

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










