
Amazon सेल में Samsung और दूसरे स्मार्टफोन्स पर बंपर छूट, लगभग 6,500 रुपये में खरीदें नया फोन
AajTak
Amazon पर Fab Phones Fest Sale में आप कई स्मार्टफोन्स पर बंपर डील का फायदा उठा सकते हैं. इस सेल में आप Samsung, iPhone और दूसरे फोन्स को बंपर छूट के साथ खरीद सकते हैं.
Amazon पर Fab Phones Fest सेल की शुरुआत हो गई है. ये सेल 27 मई तक चलेगी. इस सेल में यूजर्स कई स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा कंपनी इसमें बैंक ऑफर भी दे रही है. यहां पर आपको स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली बेस्ट डील्स के बारे में बता रहे हैं.
Samsung Galaxy M52 5G
Samsung ने Galaxy M52 5G स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च किया था. इस फोन को 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. फोन को अभी Amazon Fab Phones Fest सेल में 26,499 रुपये में खरीदा जा सकता है.
ये भी पढ़ें:- Amazon Fab Phone Fest सेल शुरू, OnePlus से iQOO तक के फोन पर ऑफर, 40 परसेंट तक डिस्काउंट
Samsung Galaxy M12
ऐमेजॉन के इस सेल में Samsung Galaxy M12 पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस फोन को 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया था. अभी इस स्मार्टफोन को सेल में 10,499 रुपये में खरीदा जा सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










