
Amazon सीईओ जेफ बेजोस जा रहे हैं अंतरिक्ष, 20 जुलाई को होंगे रवाना
AajTak
अमेरिकी टेक कंपनी ऐमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस स्पेस जाने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने ऐलान किया है कि वो अपने भाई के साथ स्पेस जा रहे हैं.
Amazon फाउंडर जेफ बेजोस अंतरिक्ष जा रहे हैं. आपको बता दें कि जेफ बेजोस की अपनी स्पेस कंपनी भी है जिसका नाम Blue Origin है. जेफ बेजोस ने ऐलान किया है कि 20 जुलाई को अपने भाई के साथ अंतरिक्ष के लिए रवाना होंगे. जेफ बेजोस के मुताबिक उनकी कंपनी की तरफ से भेजे जा रहे पहले मानवसहित स्पेस फ्लाइट का हिस्सा होंगे. दिलचस्प ये है कि ऐमेजॉन सीईओ का पद छोड़ने के 15 दिन बाद ही जेफ बेजोस अंतरिक्ष के लिए रवाना हो जाएंगे. जेफ बेजोस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा है, 'मैं पांच साल की उम्र से ही स्पेस में ट्रैवल करने का सपना देखता था'. उन्होंने ये भी कहा है कि 20 जुलाई को अपने भाई के साथ एक नए एडवेंचर के लिए निकलेंगे.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










