
Amazon पर Apple के इस लैपटॉप पर मिल रही है लगभग 18 हजार रुपये की छूट
AajTak
Apple MacBook Pro कंपनी के आखिरी Intel पावर्ड लैपटॉप्स में से एक है. फिलहाल इस पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. ऐपल के मौजूदा MacBook पिछले साल कंपनी के इन-हाउस M1 चिपसेट के साथ आने लगे हैं.
Apple MacBook Pro कंपनी के आखिरी Intel पावर्ड लैपटॉप्स में से एक है. फिलहाल इस पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. ऐपल के मौजूदा MacBook पिछले साल कंपनी के इन-हाउस M1 चिपसेट के साथ आने लगे हैं. Intel-पावर्ड MacBook Pro 13 फिलहाल 256GB और 512GB वाले दो स्टोरेज में उपलब्ध है. Amazon पर Intel i5 प्रोसेसर और 256GB SSD के साथ आने वाले 13-इंच MacBook Pro को डिस्काउंट के बाद 99,990 रुपये में लिस्ट किया गया है. पहले इसकी कीमत 1,17,900 रुपये थी. यानी इस पर 17,910 रुपये (लगभग 18,000 रुपये) की छूट दी जा रही है. साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर 18,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. वहीं, 512GB स्टोरेज वेरिएंट प्लेटफॉर्म पर 1,41,719 रुपये में मौजूद है. यानी इस पर ओरिजनल कीमत की तुलना में 1,200 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










