
Amazon पर चल रही है धमाकेदार सेल! Samsung, Xiaomi और दूसरे फोन्स पर भारी छूट
AajTak
Amazon पर अभी सेल चल रही है. Amazon की इस सेल में आप कई प्रोडक्ट्स को बंपर छूट के साथ खरीद सकते हैं. इसमें स्मार्टफोन्स को भी बंपर छूट के साथ बेचा जा रहा है. सेल में Samsung, Xiaomi, iQoo, Realme और Redmi जैसे ब्रांड्स के फोन्स पर भारी छूट दी जा रही है.
Amazon पर Extra Happiness Days डील चल रही है. इस डील को Amazon की Great Indian Festival सेल में पेश किया गया है. इसके अलावा यूजर्स को एक्सिस बैंक, सिटी बैंक और ICICI बैंक कार्ड्स के साथ 10 परसेंट की इंस्टैंट छूट भी दी जा रही है.
Amazon Extra Happiness Days सेल में आप Samsung, Xiaomi, iQoo, Realme और Redmi जैसे ब्रांड्स के फोन्स पर भारी छूट का फायदा उठा सकते हैं. इस सेल में मिलने वाली बेस्ट डील्स के बारे में हम यहां बता रहे हैं.
Realme Narzo 50 Pro 5G
Amazon से आप काफी कम कीमत पर Realme Narzo 50 Pro 5G को खरीद सकते हैं. इस फोन को सेल के दौरान 16,649 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्सल का है.
Samsung Galaxy S22
सेल में Samsung के प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S22 को भी काफी कम कीमत पर बेचा जा रहा है. इस स्मार्टफोन को ऐमेजॉन सेल के दौरान 50 हजार रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है. इसमें Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










