
Amazon पर चल रही सेल, सस्ते में मिल रहे AC, कूलर और पंखे, कीमत 2199 रुपये से शुरू
AajTak
Amazon Sale: नया एसी या कूलर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Amazon पर आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं. 15 अप्रैल तक कंपनी Regional New Year Store चला रही है. इसमें होम अप्लायंस समेत कई प्रोडक्ट्स पर ऑफर मिल रहा है. आइए जानते हैं पूरी डिटेल.
Amazon ने अपने स्पेशल स्टोर का ऐलान कर दिया है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म रिजनल न्यू ईयर स्टोर पर कई ऑफर दे रहा है, जो 15 अप्रैल तक चलेगा. इस स्टोर पर पूजा सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक्स, अप्लायंसेस, होम डेकोर, फैशन और दूसरे आइटम्स पर आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं. सेल में आप समर अप्लायंसेस आइटम्स भी खरीद सकते हैं. इसमें इन्वर्टर एसी, फ्रिज, एयर कूलर, सीलिंग फैन, वॉशिंग मशीन और दूसरे आइटम्स पर डिस्काउंट मिल रहा है. आइए जानते हैं आप इस सेल से कौन-कौन से समर अप्लायंसेस खरीद सकते हैं.
सेल में Lloyd का वॉयस और वाईफाई फीचर वाला एसी अफोर्डेबल प्राइस पर मिल रहा है. इसे आप 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. यह एसी Alexa और गूगल असिस्टेंट फीचर के साथ आता है. यानी आप इस एसी को अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं. यह एसी इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो कम आवाज, एनर्जी इफिसियंसी और ऑटोमेटिक पावर एजस्ट कर सकता है.
अगर आप फ्रिज लेने की प्लनिंग कर रहे हैं, तो Samsung के 253 लीटर क्षमता वाले 3 Star डबल डोर रेफ्रिजरेटर को खरीद सकते हैं. यह प्रोडक्ट लगभग 24,490 रुपये में मिल रहा है. इसमें आपको इन्वर्टर टेक्नोलॉजी मिलेगी. साथ ही स्टेब्लाइजर फ्री ऑपरेशन, ऑल राउंड कूलिंग और बहुत से दूसरे फीचर दिए गए हैं.
बजट कम है, तो आप इस सेल से कूलर भी खरीद सकते हैं. इसमें Symphony का पर्सनल टावर एयर कूलर लगभग 5442 रुपये में मिल रहा है. यह कूलर कम स्पेस वाली जगह के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. अगर आप के साथ स्पेस की दिक्कत है, तो आप इस कूलर को Amazon Sale से खरीद सकते हैं. कूलर के अलावा Havells Ambrose सीलिंग फैन भी सेल में मिल रहा है. इसे आप 2199 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं.
वहीं वॉशिंग मशीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Amazon Sale में आपको IFB की 8Kg क्षमता वाली 5 Star फुल ऑटोमेटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन लगभग 36,430 रुपये में मिल रही है. इस वॉशिंग मशीन 14 वॉशिंग प्रोग्राम, वॉइट एलईडी टच पैनल समेत कई खास फीचर्स के साथ आती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










