
Amazon पर चल रही मेगा समर डेज सेल, सस्ते में मिल रहे AC और फ्रिज, कीमत 6,999 रुपये से शुरू
AajTak
Amazon Mega Summer Days Sale: ऐमेजॉन पर मेगा समर डेज सेल चल रही है. इस सेल में एसी और फ्रिज पर आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं. अगर आप भी सस्ते में एसी या फ्रिज खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस सेल का फायदा उठा सकते हैं. आइए जानते हैं इस पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर Mega Summer Days सेल चल रही है. इस सेल में कई आइटम्स पर आकर्षक डिस्काउंट मिल रहा है. 15 मई से शुरू हुई ऐमेजॉन की यह सेल 18 मई तक चलेगी, जिसमें बैंक ऑफर और EMI ऑप्शन भी मिल रहा है. इतना ही नहीं एसी और रेफ्रिजरेटर पर 3000 रुपये तक का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है.
सेल में आप एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं. Amazon पर चल रही 'मेगा समर डेज' सेल में AC और रेफ्रिजरेटर पर आकर्षक डिस्काउंट है. ऐमेजॉन ने इसके लिए अगल से एक पेज भी लाइव किया है, जहां से आप आसानी से सभी ऑफर को एक्सेस कर सकते हैं. इसमें एयर कंडीशनर पर 40 परसेंट तक डिस्काउंट मिल रहा है. वहीं रेफ्रिजरेटर की कीमत 7,490 रुपये से शुरू है.
अगर आप एक छोटे कमरे के लिए स्प्लिट एसी खरीदना चाहते हैं, तो 1 टन का एसी बेस्ट है. सेल में 22,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर एक टन का एसी मिल रहा है. वहीं 1.5 टन के एसी का दाम 25,499 रुपये से शुरू है. इसे आप 180 स्कॉयर फिट वाले कमरे में यूज कर सकते हैं.
Amazon Sale में 2 टन का एसी भी अफोर्डेबल प्राइस पर मिल रहा है. इसकी कीमत 38,990 रुपये से शुरू है. बता दें कि जल्द ही एसी कीमतों में इजाफा होने वाला है. लगातार बढ़ रही डिमांड और कच्चे माल के दाम बढ़ने की वजह से एसी की कीमतें बढ़ेंगी. कंपनियों ने संकेत दिया है कि जून महीने में वह इजाफा कर सकती हैं.
ऐमेजॉन सेल में आकर्षक कीमत पर फ्रिज भी मिल रहे हैं. 9,790 रुपये की शुरुआती कीमत पर सिंगल डोर वाला फ्रिज खरीद सकते हैं. जबकि डबल डोर फ्रिज का दाम 18,790 रुपये से शुरू होता है. साइड बाय साइड फ्रिज को आप 40 परसेंट तक के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं.
इन पर 3000 रुपये तक का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है. सेल में HDFC बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड पर 10 परसेंट का एक्स्ट्रा बेनिफिट मिल रहा है. इसका फायदा HDFC EMI ट्रांजिक्शन पर भी मिलेगा. इसके साथ ही यूजर्स के पास एक्सचेंज ऑफर, कूपन डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










