
'Aliens ने किया था किडनैप, वो 3 घंटे आज तक...', महिला का डरा देने वाला दावा
AajTak
एक महिला ने रेडिट पर दावा किया कि टीनएज के दौरान कुछ एलियंस ने उसकी मां का अपहरण कर लिया था. लिसा ने उस दिन और उसके बाद के बारे में जो कुछ बताया वह हैरान कर देने वाला है. उसने एलियंस से दोस्ती तक के दावे किए.
कई लोग अपने साथ हुए ऐसे हादसों का जिक्र करते हैं जिनपर यकीन करना आसान नहीं होता है. कई बार लोग मौत के बाद की दुनिया देख लेने की बात करते हैं तो कई लोग दूसरे ग्रह के प्रणियों के साथ सामने के भी दावे करते हैं. हालांकि इनमें कितनी सच्चाई होती है ये तो नहीं कहा जा सकता लेकिन कई बार ऐसे लोगों को बताए अनुभव वाकई हैरान करते हैं. हाल में एक महिला ने भी कुछ ऐसा ही दावा किया जिसे जानकर रौंगटे खड़े हो जा रहे हैं.
'कहां गए वो तीन घंटे?'
एक महिला ने रेडिट पर दावा किया कि टीनएज के दौरान कुछ एलियंस ने उसकी मां का अपहरण कर लिया था. उसने खुलासा किया कि उसकी मां और उनकी दोस्त लिसा ने छत पर घूमते समय आसमान में तेज रोशनी देखी और फिर जाने क्या हुआ कि रहस्यमय तरीके से तीन घंटे बीत गए. उसने कहा- मां के अनुसार अचानक उनको दिखा कि रोशनी चली गई है.
बात यह है कि उन्हें लगता है कि वे सिर्फ 15 मिनट तक छत पर रहे, लेकिन असल में लगभग तीन घंटे बीत गए थे. मां को आजतक समझ नहीं आ रहा कि वह तीन घंटे कहा गए और उस दौरान वे लोग कहां और क्या कर रहे थे. वहीं जब लिसा से इस बारे में बात की गई तो पहले तो उसने बात करने से इनकार कर दिया. लेकिन वह बात में बहुत कुछ बोली.
'लिसा को सब याद था, धीरे - धीरे बोलने लगी'
महिला ने रेडिट पर आगे लिखा कि लगभग 10 सालों तक कोई कॉन्टेक्ट न होने के बाद, उसकी मां फिर से लिसा से मिली और देखा कि वह बहुत अलग लग रही थी. लिसा का व्यवहार बहुत अजीब था. जैसे कि वह बिना बात के ही बहुत खुश और शांति में थी. उनके बीच थोड़ी देर बात के बाद, लिसा 10 साल पहले छत पर हुई घटना पर खुलकर बोलने लगी. मां ने बताया कि उन्हें उस रात के बारे में कुछ याद नहीं था लेकिन लिसा को सब याद था. पहले वह बातचीत टाल रही थी लेकिन वह धीरे धीरे बोलने लगी.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








