
Alert in UP: उदयपुर मर्डर पर यूपी में भी अलर्ट! देखें क्या बोले एडीजी लॉ एंड ऑर्डर
AajTak
राजस्थान के उदयपुर में मंगलवार को हुए खौफनाक कत्ल के बाद छिड़े बवाल का असर अब उत्तर प्रदेश में भी देखा जा सकता है. इस आशंका के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने आजतक को इस पर जानकारी देते हुए कहा कि उदयपुर की घटना का संज्ञान उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा लिया गया है. इसके लिए जरूरी सतर्कता मंगलवार रात से ही बरती जा रही है. फील्ड पर तैनात ऑफिसर्स चाहे वे राजस्व विभाग के हो या पुलिस विभाग के, सभी को विशेष आदेश जारी किए गए हैं कि किसी भी तरह के भड़काऊ बयान देने से लोगों को रोका जाए. और क्या कहा एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










