
Al-Qaeda के संपर्क में कैसे आया सॉफ्टवेयर इंजीनियर? आतंकी संगठन में शामिल होने जाना चाहता था ईरान-अफगानिस्तान
AajTak
NIA के मुताबिक प्रोफेशनल लाइफ, अच्छी सैलरी वाली नौकरी के बाद भी बेंगलुरु का आरिफ आतंकी संगठन अलकायदा के संपर्क में आ गया. उसने इंटरनेट के जरिए अलकायदा से संपर्क साध लिया और 2 साल तक उनके संपर्क में बना रहा. इतना ही नहीं, आरिफ आतंकी संगठन IKP में शामिल होने के लिए ईरान और अफगानिस्तान जाने की तैयारी में था.
नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने बेंगलुरु से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है. उस पर खूंखार आतंकी संगठन अलकायदा (Al-Qaeda) के संपर्क में होने का आरोप है. कट्टरपंथी की पहचान आरिफ के रूप में हुई है. NIA का दावा है कि आरिफ पिछले दो साल से आतंकी संगठन के संपर्क में था. इतना ही नहीं वह जल्द ही ईरान और अफगानिस्तान के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहा था.
आरिफ यहां जाकर आतंकी संगठन IKP में शामिल होना चाहता था, लेकिन NIA ने पहले ही बेंगलुरु से उसे गिरफ्तार कर लिया. आरिफ की गिरफ्तारी के बाद अब सामने आया है कि वह किस तरह से पिछले 2 सालों से अल कायदा के संपर्क में बना हुआ था.
NIA के मुताबिक आरिफ बेंगलुरु में रहकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करता था. दो साल पहले उसने इंटरनेट के जरिए अल कायदा के हैंडलर्स से संपर्क साध लिया था. वह तब से ही अल कायदा के कॉन्टेक्ट में बना हुआ था. आरिफ को जब भी अल कायदा के आतंकियों से संपर्क साधना होता था, वह इंटरनेट की मदद से ही उनसे संपर्क करता था. हालांकि, अभी तक किसी भी घटना में शामिल नहीं हुआ है या कहा जाए तो उसने किसी वारदात को अंजाम नहीं दिया है.
ISD कर्नाटक और स्थानीय पुलिस की मदद से NIA ने कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित थानिसांद्रा में छापेमारी की. जांच एजेंसी इसके अलावा महाराष्ट्र के ठाणे और पालघर में भी तलाशी अभियान चलाया गया. NIA को इनपुट मिला था कि 2 संदिग्ध एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म के जरिए विदेश में स्थित आतंकी संगठनों से संपर्क साध रहे हैं. ये दोनों ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर युवाओं को कट्टरपंथी बनाने की साजिश रच रहे थे. शनिवार को तलाशी के दौरान कई डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त किए गए.
यह पहली बार नहीं है, जब जांच एजेंसी ने किसी प्रोफेशनल शख्स को कट्टरपंथी बनने के साथ ही आतंकी संगठन से संपर्क करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं. NIA ने हाल ही में कोलकाता पुलिस की गिरफ्त में आए ISIS से जुड़े 2 संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ की थी.
NIA के सूत्र ने बताया था कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी लंबे समय से राष्ट्रीय जांच एजेंसी के मोस्ट वांटेड की लिस्ट में थे. एनआईए के एक अधिकारी ने इंडिया टुडे को बताया था, 'यह हमारा नियमित काम है, एनआईए देश की रक्षा के लिए हमेशा सक्रिय है. जब भी किसी संदिग्ध आतंकवादी को किसी जांच एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किया जाता है, तो हम कानून के अनुसार मामले की जांच करते हैं.'

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








