
Al Falah यूनिवर्सिटी पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा, दो एफआईआर दर्ज
AajTak
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं. UGC की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू हुई है. पुलिस ने यूनिवर्सिटी को नोटिस भेजकर दस्तावेज मांगे हैं और जांच टीम ओखला स्थित मुख्यालय पहुंचकर जानकारी जुटा रही है.
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने अल फ़लाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के गंभीर आरोपों में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं. यह कार्रवाई यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) की शिकायत के आधार पर शुरू की गई है, जिसमें संस्थान की गतिविधियों को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए थे.
जानकारी के मुताबिक, पहली एफआईआर में यूनिवर्सिटी पर चीटिंग (धोखाधड़ी) का आरोप दर्ज किया गया है, जबकि दूसरी एफआईआर में फॉर्जरी और दस्तावेजों की जालसाजी से जुड़ी धाराएं लगाई गई हैं. UGC ने शिकायत में कहा है कि यूनिवर्सिटी द्वारा कुछ प्रक्रियाओं और मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते छात्रों के भविष्य पर भी असर पड़ सकता है.
एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद क्राइम ब्रांच ने यूनिवर्सिटी को एक औपचारिक नोटिस भेजा है. पुलिस ने संस्थान से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड मुहैया कराने को कहा है ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके. दिल्ली धमाके से जुड़ा संदिग्ध आतंकी उमर इसी यूनिवर्सिटी के अस्पताल में काम करता था. इसी क्रम में शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम ओखला स्थित यूनिवर्सिटी के मुख्यालय पहुंची और वहां प्रशासनिक अधिकारियों से पूछताछ की.
दिल्ली ब्लास्ट की जांच में फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी मुख्य केंद्र बनी हुई है. यूनिवर्सिटी के बिल्डिंग नंबर 17 के कमरे नंबर 13 को जांचकर्ताओं ने आतंकियों का मेन बेस बताया है, जहां आतंकियों ने विस्फोटक जुटाने और धमाके की साजिश रचने की योजना बनाई. इस कमरे में आरोपी डॉक्टर उमर उन नबी समेत कई प्रोफेसर शामिल थे. इस धमाके में 13 लोगों की मौत हुई थी.
नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल (NAAC) ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है क्योंकि उसने अपनी वेबसाइट पर गलत और फर्जी मान्यता का दावा किया था. यूनिवर्सिटी की वेबसाइट भी जांच के चलते बंद कर दी गई है. पुलिस और एजेंसियां यूनिवर्सिटी के फाइनेंशियल रिकॉर्ड की भी जांच कर रही हैं, क्योंकि फंडिंग के भी आतंक से जुड़े होने के शक हैं.
जांच में यह भी पता चला है कि यूनिवर्सिटी के कई डॉक्टर आतंकियों से जुड़े थे और यूपी कश्मीरी मूल के कई डॉक्टर इस नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं. छात्र भी डर के कारण यूनिवर्सिटी छोड़ रहे हैं. जांच टीमें आतंक के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









